Xiaomi Mi 10T, 64MP कैमरा, 8GB रैम फोन भारत में 3 हजार रुपये हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

Xiaomi Mi 10T की कीमत अब 32,999 रुपये हो गई है, जो कि इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत है। पहले इस फोन को 35,999 रुपये में पेश किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 मार्च 2021 16:16 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 10T में मिलते हैं 6 जीबी व 8 जीबी रैम विकल्प
  • ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर उपलब्ध हैं नई कीमतें
  • मी 10टी स्मार्टफोन पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था

यह फोन कॉस्मिक ब्लैक और लूनर सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है

Xiaomi Mi 10T स्मार्टफोन की कीमत भारत में 3,000 रुपये सस्ती कर दी गई है। कीमत में हुई कटौती फोन के 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम वेरिएंट पर उपलब्ध है। Xiaomi का यह फोन पिछले साल अक्टूबर महीने में Mi 10 के अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च किया गया था। मी 10टी फोन 144 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ था। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है। मी 10टी फोन में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है और यह कॉस्मिक ब्लैक और लूनर सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है।
 

Xiaomi Mi 10T price in India

Xiaomi Mi 10T की कीमत अब 32,999 रुपये हो गई है, जो कि इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत है। पहले इस फोन को 35,999 रुपये में पेश किया गया था। ठीक इसकी तरह फोन के 8 जीबी रैम विकल्प की कीमत 37,999 रुपये से घटकर 34,999 रुपये हो गई है। अपडेटिड कीमत को Mi.com साइट पर लिस्ट कर दिया गया है और इसके साथ ही यह नई कीमत Amazon पर भी उपलब्ध है। ऑफलाइन रीटेलर्स ने भी मी 10टी के दोनों वेरिएंट्स की बिक्री नई कीमत के साथ शुरू कर दी है।
Advertisement

Gadgets 360 ने Xiaomi के साथ संपर्क साधकर यह जानने की कोशिश की है कि यह नई कीमतें स्थाई रूप से उपलब्ध होंगी या नहीं। जैसे ही जवाब प्राप्त होगा इस खबर के माध्यम से अपडेट कर दिया जाएगा।
 

Xiaomi Mi 10T specifications

डुअल सिम मी 10टी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,440 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं।। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। यहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए Mi 10T में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Mi 10T की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, एनएफसी, इंफ्रारेड एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इस फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Xiaomi ने अपने मी 10टी स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 165.1x76.4x9.33 मिलीमीटर है और वज़न 216 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.