5100mAh बैटरी,12GB RAM और 50MP कैमरा के साथ Honor X40 लॉन्च, जानें सबकुछ

Honor X40 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,499 यानी कि 17,100 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 यानी कि 19,400 रुपये है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 सितंबर 2022 09:36 IST
ख़ास बातें
  • Honor X40 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,100 रुपये है।
  • Honor X40 स्मार्टफोन में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor X40 में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC है।

Honor X40 में 12GB तक RAM है।

Photo Credit: Honor China

Honor ने बाजार में Honor X40 को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 1.07 बिलियन कलर्स हैं। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC दिया गया है, जिसके साथ Adreno 619 GPU है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Honor X40 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इसमें 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 

Honor X40 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Honor X40 के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,499 यानी कि 17,100 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 यानी कि 19,400 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 यानी कि 22,800 रुपये है।

वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 यानी कि 26,200 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो Honor X40 बिक्री के लिए Honor की ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो Caiyun Chasing the Moon, Magic Night Black और Mo Yuqing कलर्स में आएगा।
Advertisement
 

Honor X40 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Honor X40 में 6.67 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 1.07 बिलियन कलर्स और रिफ्रेश रेट 120Hz है। कंपनी दावा करती है कि यह 800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC दिया गया है, जिसके साथ Adreno 619 GPU भी है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Magic UI 6.1 पर काम करता है। कैमरा के लिए इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,100mAh की बैटरी है जो कि 40W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 161.6mm, चौड़ाई 73.9mm, मोटाई 7.9mm और वजन 172 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor X40, Honor X40 Price, Honor X40 Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Event 2026 LIVE: शुरू हुआ iPhone 18 लॉन्च इवेंट, यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट्स
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  3. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.