5000mAh बैटरी वाला Tecno का एक और सस्ता फोन Pop 7 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च!

Tecno Mobile ने घोषणा की है कि Tecno Pop 7 Pro को भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इसे किस स्पेसिफिक दिन लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 10 फरवरी 2023 19:05 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pop 7 Pro को पहले ही अफ्रीका मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है।
  • Tecno Pop 7 Pro के बैक में 2 कैमरा हैं।
  • Tecno Pop 7 Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Tecno Pop 7 Pro में 13 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल रियर कैमरा है।

Tecno Pop 7 Pro को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके पुष्टि खुद की है। एंट्री लेवल यह स्मार्टफोन पहले ही कुछ अफ्रीकन मार्केट में पेश किया जा चुका है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक यह Tecno Spark Go 2023 का रिब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6.6इंच 6.6-inch HD+ IPS Dot Notch डिस्प्ले थी। यह फोन क्वॉड कोर चिपसेट के साथ आता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल रियर कैमरा है।     

Tecno Pop 7 Pro India launch

Tecno Mobile ने घोषणा की है कि Tecno Pop 7 Pro को भारत में अगले हफ्ते लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इसे किस स्पेसिफिक दिन लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि इस फोन को नाइजेरिया में NGN 64,000 (लगभग Rs. 11,500) की कीमत पर पेश किया जा चुका है। फोन को 3 कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया है। यह कलर ऑप्शन एंडलेस ब्लैक, नेबुला पर्पल और उयूनी ब्लू है।     

Tecno Pop 7 Pro specifications

Tecno Pop 7 Pro में वो सभी स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकती है, जो स्पेसिफिकेशंस अफ्रीका मार्केट में लॉन्च हुए डिवाइस में देखने को मिली थी। इस फोन में 6.6-inch HD+ IPS Dot Notch डिस्प्ले के साथ क्वॉड कोर चिपसेट है। फोन को 4जीबी तक रैम और 64जीबी तक की स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। 

Tecno Pop 7 Pro में 13 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो ड्यूल फ्लैश के साथ आता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में फेस रिक्गनाइजेशन टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
Advertisement

Tecno Pop 7 Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें आपको 10W वायर्ड चार्जिंग मिलती है। फोन में USB Type-C पोर्ट के साथ 3.5mm हेडफोन का जैक बॉटम में दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.