10.or G2 की कीमत का खुलासा, अमेजन प्राइम डे 2019 सेल में बिकेगा

10.or G2 Price in India: टेनऑर जी2 स्मार्टफोन की भारत में कीमत और ऑफर्स का खुलासा हो गया है। साथ ही यह भी पता चल गया है कि इसे Amazon Prime Day 2019 Sale के दौरान बेचा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जुलाई 2019 17:54 IST
ख़ास बातें
  • 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है टेनऑर जी2 में
  • 10.or G2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • टेनऑर जी2 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है

10.or G2 Price in India: टेनऑर जी2 स्मार्टफोन Amazon Prime Day 2019 Sale में बिकेगा

10.or G2 स्मार्टफोन की भारत में कीमत का खुलासा हो गया है। लिमिटेड एडिशन टेनऑर जी2 को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था और यह स्मार्टफोन 15 जुलाई को शुरू होने वाली Amazon Prime Day 2019 Sale में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रैम पर आधारित टेनऑर जी2 के दो वेरिएंट हैं- 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम। ग्राहकों के लिए कई आकर्षित लॉन्च ऑफर भी होंगे। टेनऑर जी2 के अहम खासियतों की बात करें तो इसमें फुल-एचडी+ डिस्प्ले, दो रियर कैमरे और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। नए टेनऑर फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी है।
 

10.or G2 Price in India

भारतीय मार्केट में टेनऑर जी2 के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये तो वहीं इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 14,599 रुपये तय की गई है। जैसा कि हमने आपको बताया टेनऑर जी2 के स्पेशल एडिशन को अमेजन प्राइम डे 2019 सेल के दौरान खरीदा जा सकेगा। लिमिटेड एडिशन 10.or G2 चारकोल ब्लैक और ट्वाइलेट ब्लू रंग में आएगा।
Advertisement

अमेजन प्राइम डे 2019 के दौरान टेनऑर जी2 को खरीदने वाले ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, कई बैंकों के क्रेडिट, डेबिट कार्ड और बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड से भुगतान पर बिना ब्याज वाली ईएमआई की सुविधा मिलेगी। ग्राहक यदि टेनऑर जी2 को खरीदने के लिए कार्ड या नेट बैंकिंग किसी भी माध्यम से भुगतान करते हैं तो उन्हें फूड, ट्रैवल, यूटिलिटी बिल और मनी ट्रांसफर पर 1,100 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।
 

10.or G2 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

डुअल-सिम 10.or G2 एंड्रॉयड पर चलता है। इसमें 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) है। फोन 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू है। साथ में 4 जीबी और 6 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

फोटो और वीडियो के लिए 10.or G2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन में फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

10.or G2 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड (256 जीबी तक) इस्तेमाल करना संभव है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है जो 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Prime Day 2019, Amazon Prime Day, Amazon

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.