ZTE F50 पोर्टेबल WiFi स्टोरेज एडिशन की सेल शुरू, 2TB तक देता है स्टोरेज, जानें डिटेल

ZTE F50 में डुअल मोड 5G नेटवर्क सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 अगस्त 2024 19:19 IST
ख़ास बातें
  • इसकी अधिकतम डाउनलोड स्पीड 1.6GB प्रति सेकंड है।
  • इसमें एक साथ 10 डिवाइसेज कनेक्टिविटी का फीचर है।
  • इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट लगा है।

ZTE F50 में डुअल मोड 5G नेटवर्क सपोर्ट दिया गया है।

Photo Credit: ITHome

ZTE ने अपने नए F50 5G Portable WiFi Storage Edition की सेल शुरू कर दी है। कंपनी का यह पोर्टेबेल वाइफाई स्टोरेज एडिशन 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें एक्सपेंडेबल स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज स्पेस को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाइस खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिनको हाई स्पीड इंटरनेट के साथ बड़ी मात्रा में स्टोरेज स्पेस भी चाहिए। आइए जानते हैं इसकी कीमत और उपलब्धता के साथ ही फीचर्स के बारे में भी। 
 

ZTE F50 price, availability

ZTE F50 को कंपनी ने चाइनीज मार्केट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 529 युआन (लगभग 6000 रुपये) है। डिवाइस को JD.com से खरीदा जा सकता है। इसकी सेल अब शुरू हो चुकी है। 
 

ZTE F50 features

ZTE F50 में डुअल मोड 5G नेटवर्क सपोर्ट दिया गया है। यह सब-6GHz फ्रिक्वेंसी बैंड्स पर ऑपरेट करता है। इसकी अधिकतम डाउनलोड स्पीड 1.6GB प्रति सेकंड है। जबकि अपलोड स्पीड 225Mbps की है। इसमें डुअल स्टोरेज मोड दिया गया है। यह वायर्ड के साथ ही वायरलेस कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। इसमें वायर्ड कनेक्टिविटी के लिए USB 3.0 Type-C इंटरफेस मिलता है। 

डिवाइस में WiFi 2×2 MIMO टेक्नोलॉजी है। ज्यादा दूरी तक कवरेज के लिए इसमें डुअल बैंड सपोर्ट दिया गया है। डिवाइस के डाइमेंशन 78.7mmX62.8mmX10.3mm हैं, और वजन केवल 50 ग्राम है। इसे बहुत आसानी से किसी पॉकेट या बैग में रखकर ले जाया जा सकता है। इसमें एक साथ 10 डिवाइसेज कनेक्टिविटी का फीचर है। यानी कई लोग इसे एकसाथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए ग्रुप और आउटडोर यूज के लिए यह काफी काम का साबित हो सकता है। इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट लगा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  2. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
  3. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  2. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  4. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  5. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  7. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  8. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  9. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  10. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.