Zoom Workspace AI प्लेटफॉर्म लॉन्च, मिलेंगे नए फीचर्स

Zoom Workspace सोमवार को वीडियो मीटिंग सर्विस के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) बेस्ड कोलेब्रेशन प्लेटफॉर्म के तौर पर लॉन्च हो गया।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2024 18:52 IST
ख़ास बातें
  • Zoom Workspace AI बेस्ड कोलेब्रेशन प्लेटफॉर्म के तौर पर लॉन्च हो गया है।
  • Zoom Workspace में AI कंपेनियन, नया मीटिंग एक्सपीरियंस दिया गया है।
  • Zoom Workspace में नया इंटरफेस पेश मिलेगा जो एआई फीचर्स से लैस है।

Zoom Workspace में इंटरफेस एआई फीचर्स से लैस है।

Photo Credit: Zoom

Zoom Workspace सोमवार को वीडियो मीटिंग सर्विस के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) बेस्ड कोलेब्रेशन प्लेटफॉर्म के तौर पर लॉन्च हो गया। कंपनी ने पहली बार मार्च में नए प्लेटफॉर्म की घोषणा की थी और एक महीने से भी कम समय के बाद अब इसे ग्लोबल स्तर पर यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया। जूम वर्कस्पेस उसी डेस्कटॉप ऐप का हिस्सा होगा लेकिन एक नया इंटरफेस पेश करेगा जो एआई फीचर्स से लैस है। प्लेटफॉर्म में कुछ नए फीचर्स एआई कंपेनियन, एक नया मीटिंग एक्सपीरियंस और टीम चैट में नए फंक्शन शामिल हैं।

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए जूम वर्कस्पेस के लॉन्च की घोषणा की, जिसमें कहा गया कि यूजर्स डेस्कटॉप के लिए जूम ऐप के नए वर्जन ( 6.0 या बाद के वर्जन) पर नए फीचर्स पा सकते हैं। यह सभी पेड सब्सक्राइबर्स के लिए बिना किसी अतिरिक्त लागत के उपलब्ध है। फ्री यूजर्स के पास वर्तमान में जूम वर्कस्पेस तक एक्सेस नहीं है, जिसका मतलब है कि उन्हें Zoom Pro खरीदना होगा, जो एआई फीचर्स का लाभ उठाने के लिए प्लेटफॉर्म का सबसे सस्ता पेड प्लान है, जिसकी कीमत 13,200 प्रति वर्ष है।

वीडियोकांफ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म ने अपने जूम एआई कंपेनियन की जानकारी भी शेयर की है जो कि कई टास्क करने के लिए डिजाइन किया गया एआई एसिस्टेंट है। दावा किया गया है कि एआई कंपेनियन 95 प्रतिशत सटीकता के साथ ऑडियो ट्रांसक्राइब करने और ओपनएआई के जीपीटी-4 बेस्ड चैटजीपीटी वेब क्लाइंट के मुकाबले में 4 गुना तेजी से रिजल्ट देता है। जूम ने एआई एसिस्टेंट के बारे में जानकारी का खुलासा नहीं किया, जिसमें कौन सा बड़ा लैंग्वेज मॉडल (LLM) है जो इसे पावर प्रदान कर रहा है।

चैटबॉट कई फंक्शन प्रदान करता है जैसे समरराइजिंग मीटिंग, ब्रेनस्ट्रॉमिंग आइडिया, ड्राफ्टिंग चैट मैसेज और ईमेल आदि। खासतौर पर यूजर्स को जूम फोन के साथ चैटबॉट को इंटीग्रेटेड करने और पोस्ट-कॉल समरीज, वॉयस मेल प्रायोरिटाइजेशन और काफी कुझ जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा जूम ने एक नया मीटिंग टैब जोड़ा है, जो कैलेंडर सपोर्ट और एक डिटेल्ड व्यू के साथ आता है जो पूरी मीटिंग लाइफसाइकल के साथ-साथ मीटिंग से पहले और उसके दौरान शेयर की गई सभी फाइल और जानकारी को दिखाता है। इंटरफेस एक आसान टूलबार, एक मल्टी-स्पीकर व्यू और चार कलर थीम के साथ आता है, जो स्टैंडर्ड इंटरफेस के मुकाबले में बेहतर अनुभव प्रदान करता है।
Advertisement

जूम की टीम चैट में भी नई फंक्शन मिल रहे हैं। यूजर्स चैनल-संबंधित एसेट्स, व्हाइटबोर्ड और रिसोर्सेज को एक ही व्यू में देख पाएंगे। इन टूल का इस्तेमाल चैट लेआउट के अंदर किया जा सकता है, जिससे यूजर्स एक ही समय में उन तक पहुंचने वाले अन्य लोगों के साथ बात कर सकते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.