Redmi Book Pro 14/16 2024 नोटबुक होगा 22 फरवरी को लॉन्च, जानें सबकुछ

Redmi Book Pro 2024 में एक 3.1K फ्लैगशिप LCD डिस्प्ले दी जाएगी जो कि 165Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 फरवरी 2024 16:02 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Book Pro 2024 में एक 3.1K फ्लैगशिप LCD डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Redmi Book Pro 2024 की खासियत इसका परफॉर्मेंस है।
  • Xiaomi हाइपरओएस के साथ Redmi Book Pro 2024 बेहतर काम करता है।

Mi Notebook 14 में 14 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Mi

Xiaomi 22 फरवरी को Redmi Book Pro 14/16 2024 नोटबुक पेश करने वाला है। नया नोटबुक Xiaomi 14 Ultra कॉन्फ्रेंस में लॉन्च होने वाला है। Redmi Book Pro 14/16 2024 नोटबुक Xiaomi हाइपरओएस कनेक्ट जैसे कई प्रभावशाली फीचर्स का सपोर्ट करेंगे जो मोबाइल फोन, टैबलेट और अन्य Xiaomi डिवाइसेज के साथ आसान इंटीग्रेटेड के जरिए यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करते हैं। यहां हम आपको Redmi Book Pro 2024 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Book Pro 2024 के स्पेसिफिकेशंस


Redmi Book Pro 2024 में एक 3.1K फ्लैगशिप LCD डिस्प्ले दी जाएगी जो कि 165Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है। यह स्मूथ विजुअल और ज्यादा क्लियरिटी प्रदान करती है, जिससे छोटे साइज का टेक्स्ट आदि आसानी से देखा जा सकता है। इसके अलावा शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चला है कि नोटबुक Intel Core Ultra 5/7 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा जो कि परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी में ग्रोथ प्रदान करता है।

Redmi Book Pro 2024 की खासियत इसका परफॉर्मेंस है जो कि 70W तक बढ़ोतरी कर सकता है। यह "AI डायनेमिक परफॉर्मेंस शेड्यूलिंग टेक्नोलॉजी" की शुरूआत के साथ मिलकर प्रोडक्टिविटी से लेकर मल्टीमीडिया आदि में बेहतर परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। इसके अलावा बैटरी लाइफ में काफी बढ़ोतरी हो सकती है, जिसमें लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन चल सकता है।

Redmi Book Pro 2024 ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Xiaomi हाइपरओएस पर काम करेगा। नोटबुक बिजनेस को मोबाइल फोन डिपार्टमेंट में साथ मिलकर और "मोबाइल डिवाइसेज की इंडस्ट्रियल कैपेसिटी" का लाभ उठाकर Xiaomi का टारगेट यूजर को एक बेहतर अनुभव प्रदान करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oracle layoffs: एक Email, और 30 हजार नौकरियां खत्म! 12 हजार भारत से
  2. ड्राइविंग के दौरान चैट होगी और आसान, आ रहा है WhatsApp CarPlay ऐप!
  3. Artemis II Launch: जानें NASA के SLS रॉकेट की ताकत, जिससे आज शुरू होगा नया Moon मिशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 Lite लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Artemis II Launch: जानें NASA के SLS रॉकेट की ताकत, जिससे आज शुरू होगा नया Moon मिशन
  3. Ray-Ban Meta Optics Styles लॉन्च, 12MP कैमरा के साथ धांसू AI फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट
  5. Oracle layoffs: एक Email, और 30 हजार नौकरियां खत्म! 12 हजार भारत से
  6. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, जानें पूरा ऑफर
  7. HMD जल्द लॉन्च करेगा 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन? लीक हुई Crest 2 Pro की डिटेल्स
  8. देसी WhatsApp राइवल Arattai में नया फीचर, फोटो से बनेंगे स्टिकर
  9. ड्राइविंग के दौरान चैट होगी और आसान, आ रहा है WhatsApp CarPlay ऐप!
  10. Instagram पर पैसे देने वाले चोरी-छिपे देख सकेंगे Story? पेड सब्सक्रिप्शन ला रहा है Meta
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.