2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ

नए सिक्योरिटी कैमरा में बिल्ट-इन माइक्रोफोन मिलता है। साथ ही कंपनी ने टू-वे कम्युनिकेशन के लिए स्पीकर भी दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 जुलाई 2026 18:49 IST
ख़ास बातें
  • फुटेज को स्टोर करने के लिए कंपनी ने कई ऑप्शन दिए हैं।
  • यह 2.4 GHz और 5 GHz Wi-Fi कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।
  • कंपनी ने टू-वे कम्युनिकेशन के लिए स्पीकर भी दिया है।

Xiaomi Smart Camera C401 में कंपनी ने 2K रिकॉर्डिंग फीचर दिया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने नया स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरा मार्केट में पेश किया है। यह कैमरा लेटेस्ट एडवांस फीचर्स से लैस किया गया है और इसमें 2K रिकॉर्डिंग की जा सकती है। यानी सिक्योरिटी के लिहाज से यह क्रिस्टल क्लियर वीडियो फुटेज रिकॉर्ड कर सकता है। कंपनी के अनुसार, यह पैन और टिल्ट कवरेज भी कर सकता है। इसमें डुअल बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी भी दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें स्मार्ट AI फीचर्स भी दिए हैं। फुटेज स्टोरेज के लिए भी कई ऑप्शन मिल जाते हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Smart Camera C401 Price

Xiaomi Smart Camera C401 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। कीमत का खुलासा अभी होना बाकी है। जल्द ही इसे प्राइसिंग के साथ लिस्ट किए जाने की संभावना है। 

Xiaomi Smart Camera C401 Features

Xiaomi Smart Camera C401 में कंपनी ने 2K रिकॉर्डिंग फीचर दिया है। जिसके तहत यह सिक्योरिटी कैमरा 2,560 x 1,440 पिक्सल रिजॉल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन मिलता है। साथ ही कंपनी ने टू-वे कम्युनिकेशन के लिए स्पीकर भी दिया है। फुटेज को स्टोर करने के लिए कंपनी ने कई ऑप्शन दिए हैं जिसमें क्लाउड स्टोरेज, नेटवर्क अटैच्ड स्टोरेज, और माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। इसमें डुअल बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी भी दी गई है जिसके तहत यह 2.4 GHz और 5 GHz Wi-Fi कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें स्मार्ट AI फीचर्स भी दिए हैं। हालांकि कैमरा को एक वायर्ड पावर कनेक्शन की जरूरत होगी। यह पैन और टिल्ट कवरेज को भी सपोर्ट करता है।

यह नया कैमरा इससे पहले आए Smart Camera C400 का सक्सेसर है। कैमरा में 360° हॉरिजॉन्टल रोटेशन, और 101° वर्टीकल टिल्ट का सपोर्ट दिया गया है। यह फुल रूम कवरेज कर सकता है। बिना किसी मेनुअल एडजस्टमेंट यह पूरे रूम को कैप्चर कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह इंसानों की गतिविधि को स्वयं से ही पहचान सकता है। साथ ही उन्हें ट्रैक भी कर सकता है। साथ ही साथ यह एक कनेक्टेड स्मार्टफोन में नोटिफिकेशन भी भेज सकता है। किसी के रोने, चीखने और चिल्लाने की आवाजें भी यह पहचान सकता है। इसी के साथ ही कांच टूटने जैसी आवाजों की भी पहचान कर सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.