Xiaomi Air Purifier Launched: 99% वायरस को खत्म करता है शाओमी का नया एयर प्यूरीफायर! जानें कीमत

Xiaomi ने Mijia Full-Effect Air Purifier को चीन में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 3,699 युआन (करीब 44,500 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मार्च 2023 19:02 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में फ्लैगशिप Mijia Full-Effect Air Purifier लॉन्च किया है
  • इसे 31 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा
  • चीन में इसकी कीमत 3,699 युआन (करीब 44,500 रुपये) है

Xiaomi Mijia Full-Effect Air Purifier की कीमत 3,699 युआन (करीब 44,500 रुपये) है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने मंगलवार को अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप एयर प्यूरीफायर, Mijia Full-Effect Air Purifier लॉन्च किया। एयर प्यूरीफायर कंपनी के दावे अनुसार, एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो हवा को बेहतर तरीके से शुद्ध करता है। इसका डिजाइन पिछले फ्लैगशिप मॉडल की तुलना में काफी अलग है और कंपनी का कहना है कि यह डिजाइन परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। शाओमी एयर प्यूरीफायर पांच सेंसर और एक EBM DC फैन से लैस है, जो 12500 लीटर प्रति मिनट की दर से एयर वॉल्यूम डिलीवर करता है। इसके अलावा यह काम करते समय 30.7 डेसिबल का शोर करता है।

Xiaomi ने Mijia Full-Effect Air Purifier को चीन में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 3,699 युआन (करीब 44,500 रुपये) है। फ्लैगशिप प्यूरीफायर कई एडवांस प्यूरीफिकेशन टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स से लैस आता है। कंपनी का कहना है कि इसे 31 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

फीचर्स की बात करें, तो Mijia Full-Effect Air Purifier 7-लेयर प्योरिफिकेशन सिस्टम से लैस है, जिसमें प्राइमरी फिल्टर के साथ-साथ ड्यूरेबल फिल्टर, हाई-एनर्जी फील्ड, कार्बन एरे, एल्डिहाइड फिल्टर, यूवी मॉड्यूल और सेल्फ-क्लीनिंग फिल्टर शामिल हैं। एयर प्यूरीफायर केवल 17 मिनट में 90 वर्ग मीटर के स्थान को शुद्ध कर सकता है और इसमें 99.99% वायरस हटाने की दर और 99.05% फॉर्मेल्डिहाइड हटाने की दर है। 

फुल-इफेक्ट एयर प्यूरीफायर अल्ट्रा 5 सेंसर और एक ईबीएम डीसी फैन से लैस है, जो 12500 लीटर प्रति मिनट एयर वॉल्यूम डिलीवर करता है। Xiaomi का दावा है कि नए मिजिया फुल-इफेक्ट एयर प्यूरीफायर में एल्डिहाइड को विघटित करने की क्षमता है, जो पानी और कार्बन डाइऑक्साइड में फॉर्मलाडेहाइड को पूरी तरह से विघटित कर सकता है। इसमें American Kimberly फिल्टर पेपर का भी उपयोग किया गया है, जिसमें हाई डस्ट-होल्डिंग क्षमता होती है।
Advertisement

जब यह एक्टिव होता है, तो यह केवल 30.7 डेसिबल साउंड पैदा करता है, जो सोते समय शायद आपको परेशान न करे। इसमें फ्रंट में एक छोटा डिस्प्ले दिया गया है, जो ज्यादातर एयर प्यूरीफायर के समान सभी अहम डिटेल्स दिखाता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.