Xiaomi ने लॉन्च किया शानदार पंखा, पावर बैंक से भी कर पाएंगे इस्तेमाल

MIJIA Smart DC Inverter Floor Fan 1X अपग्रेड USB-C पावर बैंक इस्तेमाल की सुविधा देता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 जून 2024 13:31 IST
ख़ास बातें
  • MIJIA Smart DC Inverter Floor Fan 1X अपग्रेड नेचुरल हवा प्रदान करता है।
  • Xiaomi MIJIA DC Inverter Floor Fan 1X की कीमत 249 युआन है।
  • MIJIA Smart DC Inverter Floor Fan 1X पावर बैंक से इस्तेमाल हो सकता है।

Xiaomi MIJIA DC Inverter Floor Fan 1X प्राकृतिक हवा प्रदान करता है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने कुछ नए फीचर्स के साथ MIJIA Smart DC Inverter Floor Fan 1X का एडवांस वर्जन पेश किया है। नया Xiaomi MIJIA फ्लोर फैन कमरे में हाई क्वालिटी एयर फ्लो प्रदान करने के लिए 7 कस्टमाइज बड़े विंग शेप साइज के फैन ब्लेड का इस्तेमाल करता है। यह प्राकृतिक हवा प्रदान करता है। यहां हम आपको MIJIA Smart DC Inverter Floor Fan 1X के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi MIJIA DC Inverter Floor Fan 1X Price


Xiaomi MIJIA DC Inverter Floor Fan 1X की कीमत 249 युआन (लगभग 2,841 रुपये) है। यह फ्लोर फैन बिक्री के लिए चीन में JD.com जैसे रिटेल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। चीन के बाहर डीसी फैन की उपलब्धता की अभी तक कोई जानकारी नहीं हैं।


MIJIA Smart DC Inverter Floor Fan 1X Specifications


MIJIA Smart DC Inverter Floor Fan 1X अपग्रेड USB-C पावर बैंक से इस्तेमाल की सुविधा देता है। गर्मी के दौरान एयर सर्कुलेशन को तेज करने के लिए फ्लोर फैन को एयर कंडीशनर के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ठंडी हवा समान रूप से फ्लो करता है।

यह फैन टाइप-सी यूनिवर्सल इंटरफेस से लैस है और इसे स्टैंडर्ड 18W एडाप्टर या पावर बैंक के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है। यह गैजेट 8 अलग-अलग कंडीशन में स्टीमुलेट वेरिएबल फ्रीक्वेंसी नेचुरल विंड प्रदानकरने के लिए एल्गोरिदम का इस्तेमाल करता है। यह घर की सेटिंग में एक यूनिक और कंफर्टेबल नेचुरल विंड आउटपुट प्रदान करता है। इसके अलावा फैन एक डीसी वैरिएबल फ्रीक्वेंसी मोटर का इस्तेमाल करता है जो एक स्मूथ एयर सप्लाई प्रदान करता है। इसकी पावर रेटिंग 1.6W जितनी कम है और जिसके चलते पावर की बहुत कम खपत होती है।
Advertisement

डिवाइस को दूर से कंट्रोल करने के लिए Xiaomi MIJIA DC Inverter Floor Fan 1X को Mi होम ऐप से लिंक किया जा सकता है। ऐप टाइम स्विच भी प्रदान करता है और Xiao Ai वॉयस कंट्रोल का सपोर्ट करता है। यूजर्स ऐप के जरिए विंड स्पीड और फ्लोर फैन के ऑपरेशनल साइकल को भी कस्टमाइज कर सकते हैं। यह डायरेक्ट विंड मोड में 100 विंड स्पीड एडजेस्टमेंट का सपोर्ट करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.