Xiaomi ने लॉन्च किया Mijia Air Purifier 6 Pro, डबल फिल्टर के साथ हवा से करेगा प्रदूषण और बदबू को दूर

Xiaomi ने चीनी बाजार में नया एयर प्यूरीफायर Mijia Air Purifier 6 Pro लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जनवरी 2026 08:59 IST
ख़ास बातें
  • Mijia Air Purifier 6 Pro में ड्यूल-कोर प्यूरिफिकेशन आर्किटेक्चर है।
  • Mijia Air Purifier 6 Pro 13 लेयर वाले फिल्ट्रेशन स्टैक का उपयोग करता है।
  • Mijia Air Purifier 6 Pro की कीमत 2,399 yuan (लगभग 30,673 रुपये) है।

Xiaomi Mijia Air Purifier 6 Pro में ड्यूल-कोर प्यूरिफिकेशन आर्किटेक्चर है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीनी बाजार में नया एयर प्यूरीफायर Mijia Air Purifier 6 Pro लॉन्च कर दिया है। यह एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम 13 लेयर वाले फिल्ट्रेशन स्टैक का उपयोग करता है। इस एयर प्यूरीफायर में ड्यूल मॉड्यूल और ड्यूल फिल्टर शामिल किया गया है। इस प्यूरीफायर में 6 सेंसर हैं जो PM1, PM2.5, धूल के कण, फॉर्मेल्डिहाइड लेवल, तापमान और ह्यूमिडिटी को रियल टाइम में मॉनिटर करते हैं। आइए Air Purifier 6 Pro  के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi Mijia Air Purifier 6 Pro Price

कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Mijia Air Purifier 6 Pro की कीमत 2,399 yuan (लगभग 30,673 रुपये) है। यह एयर प्यूरीफायर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

Xiaomi Mijia Air Purifier 6 Pro Specifications

Xiaomi Mijia Air Purifier 6 Pro में ड्यूल-कोर प्यूरिफिकेशन आर्किटेक्चर है, जिसमें दो अलग-अलग फिल्टर मॉड्यूल अलग-अलग प्रकार के वायु प्रदूषकों को कंट्रोल करते हैं। पहला मॉड्यूल मल्टी इफेक्ट डेली प्यूरीफिकेशन पर फोकस करता है, जबकि दूसरा मॉड्यूल फॉर्मेल्डिहाइड को हटाने के लिए ऑप्टिमाइज है।

यह एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम 13 लेयर वाले फिल्ट्रेशन स्टैक का उपयोग करता है, जिसमें धूल और बालों के लिए प्री-फिल्टर, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवयरल कोटिंग्स, नैनो-ग्रेड पार्टिकुलेट फिल्टर और अमीनो-रिएक्शन टेक्नोलॉजी पर बेस्ड फॉर्मेल्डिहाइड डीकंपोजिशन लेयर शामिल हैं। इस सिस्टम में वॉलेटाइल ऑर्गेनिक कपाउंड और बदबू को खत्म करने के लिए एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर भी शामिल हैं।

Advertisement

इस सिस्टम में एयर फ्लो के लिए एक सिंगल मोटर है जो दो फैन के ब्लेड को चलाती है। इसमें टिल्ट वोल्यूट डक्ट का उपयोग किया गया है, जिससे शोर कम होता है। यह प्यूरीफायर 1461 m³/h तक की पार्टिकुलेट CADR और 1000 m³/h तक की फॉर्मेल्डिहाइड CADR प्रदान करता है। यह प्यूरीफायर करीबन 1.5 मिनट में एक स्टैंडर्ड कमरे में हवा का पूर्ण आदान-प्रदान कर सकता है। यह 87 से 150 वर्ग मीटर तक के एरिया को कवर करता है।

इस प्यूरीफायर में 6 सेंसर हैं जो PM1, PM2.5, धूल के कण, फॉर्मेल्डिहाइड लेवल, तापमान और ह्यूमिडिटी को रियल टाइम में मॉनिटर करते हैं, जिन्हें एलसीडी पैनल में देखा जा सकता है। स्लीप मोड में नॉयज का लेवल 32 dB(A) तक कम हो जाता है। यह प्यूरीफायर Xiaomi HyperOS कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है और Mi Home ऐप के साथ इंटीग्रेट होता है, जिससे रिमोट कंट्रोल, शेड्यूलिंग और रियल टाइम एयर क्वालिटी को मॉनिटर किया जा सकता है। यह Xiao Ai असिस्टेंट के जरिए वॉयस कंट्रोल का भी सपोर्ट करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.