Xiaomi ने नया स्मार्ट होम प्रोजेक्टर Redmi Projector 3 Lite किया लॉन्च, घर बन जाएगा सिनेमा

Xiaomi सब ब्रांड Redmi ने एक नया कॉम्पैक्ट प्रोजेक्टर Redmi Projector 3 Lite पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2025 09:58 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Projector 3 Lite की कीमत 699 युआन (लगभग 8,197 रुपये) है।
  • Redmi Projector 3 Lite में क्वाड-कोर Amlogic T950S प्रोसेसर दिया गया है।
  • Redmi Projector 3 Lite में 1GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है।

Redmi Projector 3 Lite में 1GB RAM और 32GB स्टोरेज है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi सब ब्रांड Redmi ने एक नया कॉम्पैक्ट प्रोजेक्टर Redmi Projector 3 Lite पेश किया है। यह प्रोजेक्टर स्ट्रीमिंग फर्स्ट जनरेशन के लिए डिजाइन किया गया है जो कि पोर्टेबल, स्मार्ट और घर में कंफर्ट प्रदान करता है। यहां हम आपको Redmi Projector 3 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Projector 3 Lite Price


कीमत की बात की जाए तो Redmi Projector 3 Lite की कीमत 699 युआन (लगभग 8,197 रुपये) है। यह प्रोजेक्टर बिक्री के लिए JD.com पर उपलब्ध है। इसकी बिक्री चीनी बाजार में 22 अप्रैल से शुरू होगी।


Redmi Projector 3 Lite Specifications


Redmi Projector 3 Lite में फुल ग्लास लेंस ऐरे के साथ फुल सील ऑप्टिकल इंजन है, जो इमेज की क्लिएरिटी बनाए रखते हुए 20 डिग्री तक साइड प्रोजेक्शन प्रदान करता है। यह एक अपग्रेडेड कूलिंग सिस्टम के साथ आता है जो फैन के नॉयज को 2dB(A) तक कम करता है, जिससे रात भर मूवी देखना आसान हो जाता है। प्रोजेक्टर में 180 CVIA लुमेन की ब्राइटनेस है, जो डार्क सेटिंग में शार्प 1080p प्लेबैक प्रदान करती है। यह 1.2:1 थ्रो रेशियो का सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स कम दूरी से 100 इंच तक के स्क्रीन साइज को प्रोजेक्ट कर सकते हैं। यह SGS के जरिए लो ब्लू लाइट के लिए भी सर्टिफाइड है, जो 415-455nm के बीच की वेवलेंग्थ को फिल्टर करता है, जिससे लंबे समय तक देखने पर आंखों की थकान कम होती है।

इस प्रोजेक्टर में 1.5GHz पर क्लॉक किए गया क्वाड-कोर Amlogic T950S प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 1GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। यह प्रोजेक्टर लाइट स्ट्रीमिंग ऐप और Xiaomi के HyperOS कनेक्ट को मैनेज करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस प्रोजेक्टर की लंबाई 146 मिमी, चौड़ाई 113 मिमी, मोटाई 172.5 मिमी और वजन सिर्फ 1.2 किलोग्राम है, जिसके चलते पोर्टेबल व्यूइंग के लिए के लिए इसे आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं।

प्रोजेक्टर में ऑटोमैटिक फोकस और कीस्टोन करेक्शन के लिए ToF लेजर सेंसर है। इसे बस ऑन करना है और यह बेहतर क्लिएरिटी के लिए अपने आप एडजस्ट हो जाता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3 लाइट में ARC के साथ एचडीएमआई, यूएसबी 2.0, 3.5 मिमी हेडफोन जैक और ड्यूल बैंड वाई-फाई शामिल है। इसके साथ ब्लूटूथ रिमोट आता है जो कि वॉयस कमांड का सपोर्ट करता है, जिससे नेविगेशन आसान हो जाती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite 5G vs Tecno Spark 50 5G: ₹20000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. सड़क पर एक-दूसरे से 'बात' करेंगी गाड़ियां! भारत सरकार ला रही V2V टेक्नोलॉजी, जानिए कैसे करेगी काम
  4. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  5. ₹25 हजार में लॉन्च हुआ Poco M8 Power, 8000mAh बैटरी वाले फोन की सेल होगी इस दिन
#ताज़ा ख़बरें
  1. सड़क पर एक-दूसरे से 'बात' करेंगी गाड़ियां! भारत सरकार ला रही V2V टेक्नोलॉजी, जानिए कैसे करेगी काम
  2. ₹25 हजार में लॉन्च हुआ Poco M8 Power, 8000mAh बैटरी वाले फोन की सेल होगी इस दिन
  3. Flipkart Sale: ₹60,990 MRP वाला 1.5 टन AC महज ₹31,490 में, देखें टॉप 5 डील्स
  4. रूस ने बढ़ा दी Elon Musk की टेंशन! बनाया Anti-Starlink सिस्टम, ऐसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी
  5. Flipkart सेल में ₹80,199 MRP वाला 65 इंच TV सिर्फ ₹37,349 में, ऐसे मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  6. OnePlus N6x vs Vivo T5 Lite 5G vs Tecno Spark 50 5G: ₹20000 में कौन सा है बेस्ट?
  7. Apple ऐप स्टोर से हटाया गया Telegram, अब डाउनलोड नहीं कर पाएंगे यूजर्स
  8. Elon Musk की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर घटी, Tesla और SpaceX  के शेयर्स में गिरावट का असर
  9. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.