10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत

इस पावरबैंक के अंदर 5000mAh के दो बैटरी सेल मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 मई 2026 08:57 IST
ख़ास बातें
  • इसकी बैटरी की एनर्जी डेंसिटी 840Wh/L है
  • । इसमें 45W तक चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट दिया गया है
  • यह मोटाई में केवल 13.2mm का है

Xiaomi Jinshajiang कंपनी का नया पोर्टेबल और बहुत कॉम्पेक्ट पावरबैंक है।

Photo Credit: GizmoChina

Xiaomi ने नया पोर्टेबल पावरबैंक लॉन्च किया है जो साइज में बहुत ही कॉम्पेक्ट है। यह Xiaomi Jinshajiang अल्ट्रा-थिन मेग्नेटिक पावरबैंक है जो 10000mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 45W तक चार्जिंग स्पीड का सपोर्ट दिया गया है जो आपके स्मार्टफोन, टैबलेट आदि डिवाइसेज को तेजी से चार्ज कर सकता है। इसमें GSR सिलिकॉन-कार्बन बैटरी लगी है। इसकी बैटरी की एनर्जी डेंसिटी 840Wh/L है और यह 16 प्रतिशत सिलिकॉन कंटेंट से लैस है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Xiaomi Jinshajiang Powerbank Price

Xiaomi Jinshajiang पावरबैंक को कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। चीन में इसकी कीमत 369 युआन (लगभग 5200 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

Xiaomi Jinshajiang Powerbank Specifications

Xiaomi Jinshajiang कंपनी का नया पोर्टेबल और बहुत कॉम्पेक्ट पावरबैंक है। यह मोटाई में केवल 13.2mm का है। इसके डाइमेंशन 102 x 70.5 x 13.2mm के हैं। यह वजन में 195 ग्राम का है। इस पावरबैंक के अंदर 5000mAh के दो बैटरी सेल मिलते हैं। यानी यह 10 हजार mAh की कुल कैपिसिटी से लैस किया गया है। Xiaomi Jinshajiang अल्ट्रा-थिन मेग्नेटिक पावरबैंक 45W तक चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करता है। 

इसमें GSR सिलिकॉन-कार्बन बैटरी लगी है। इसकी बैटरी की एनर्जी डेंसिटी 840Wh/L है और यह 16 प्रतिशत सिलिकॉन कंटेंट से लैस है। कंपनी का दावा है कि बिना मोटे साइज के यह पावरबैंक हाई डेंसिटी की बैटरी से लैस होकर आता है। डिवाइस में 20W मेग्नेटिक वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। यह शाओमी स्मार्टफोन्स के अलावा iPhone के साथ भी संगत बताया गया है। वायर्ड चार्जिंग के लिए यह 45W तक आउटपुट सपोर्ट करता है। इसके अलावा 30W, 27W चार्जिंग सपोर्ट भी इसमें मिल जाता है। QC और PD जैसे कॉमन चार्जिंग प्रोटोकॉल भी इसमें दिए गए हैं। 

Advertisement

शाओमी पावरबैंक ओवरचार्जिंग, ओवर डिस्चार्जिंग, शॉर्ट सर्किट, ओवरहीटिंग आदि से प्रोटेक्शन भी प्रदान करता है। डिवाइस में इंटेलिजेंट टेम्परेचर कंट्रोल चिप दिया गया है। कंपनी का कहना है कि इसके ऊपर बहुत सारे टेस्ट किए गए हैं और टेस्टिंग के दौरान इसमें फटने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। यूजर इस पावरबैंक को अपने कंप्युटर से कनेक्ट कर इसकी बैटरी हेल्थ को भी चेक कर सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.