दुनिया की सबसे सस्ती 7 सीटर कार पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, 19KM का माइलेज और पूरी फैमिली के साथ सस्ते में करें ट्रैवल

Renault Triber में 999cc का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 6250rpm पर 72ps की पावर और 3500rpm पर 96nm का टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2022 14:59 IST
ख़ास बातें
  • Renault Triber की एक्स शोरूम कीमत 5.91 लाख रुपये है।
  • Renault Triber में 999cc का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है।
  • Triber पर अधिकतम 35 हजार रुपये की छूट मिल रही है।

Photo Credit: Renault

अगर आपका परिवार बड़ा है और आपको किसी 7 सीटर कार की तलाश है तो एक बार आप Renault Triber पर नजर डाल सकते हैं। साल खत्म होने से पहले Renault अपनी इस शानदार कार पर बंपर डिस्काउंट प्रदान कर रही है। अगर आप भी इस कार को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए Renault Triber पर मिलने वाले ऑफर के साथ-साथ पावर और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Renault Triber की कीमत और ऑफर


कीमत की बात की जाए तो Renault Triber की कीमत 5.91 लाख रुपये है। वहीं ऑफर के मामले में Triber पर अधिकतम 35 हजार रुपये की छूट मिल रही है। स्क्रैपेज प्रोग्राम के तहत एक्सचेंज बेनिफिट्स 10 हजार रुपये तक मिल सकता है। अगर आप ईएमआई पर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो महज 5,999 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर इस कार को अपना बना सकते हैं। 35,000 रुपये के डिस्काउंट में 10 हजार रुपये का नकद डिस्काउंट, 15 हजार रुपये तक एक्सचेंज डिस्काउंट और 10 हजार रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। वहीं रुरल ऑफर के तहत किसानों, सरपंच और ग्राम पंचायत मेंबर्स को 5 हजार रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है।
 

Renault Triber पर पावर और स्पेसिफिकेशंस


पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Renault Triber में 999cc का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 6250rpm पर 72ps की पावर और 3500rpm पर 96nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो यह 5 स्पीड MT और 5-स्पीड इजी-R AMT के ऑप्शन में आती है। सस्पेंशन की बात करें तो इसके फ्रंट में लोअर ट्राइंगल और क्वाइल स्प्रिंग के साथ मैकफर्शन स्ट्रट और रियर में टोर्शियन बीम एक्सल सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस कार की लंबाई 3991 mm, चौड़ाई 1739 mm, ऊंचाई 1643 mm, फ्रंट ट्रैक 1547 1527 mm, रियर ट्रैक 1545 1525mm, फ्यूल टैंक कैपेसिटी 40 लीटर, ग्राउंड क्लियरेंस 182 mm, बूट स्पेस 625 लीटर है। सेफ्टी के लिए इस कार में दो फ्रंट एयरबैग्स मिलते हैं। इसमें मनोरंजन के लिए म्यूजिक सिस्टम भी मिलता है। माइलेज की बात करें तो यह 18-19 किमी का माइलेज प्रदान करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.