World Sleep Day 2023: कोरोना के बाद 28% लोगों को नहीं आ रही अच्छी नींद, 55% सो पा रहे 6 घंटे से भी कम

सर्वे में देश के 309 जिलों में से 39 हजार लोगों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मार्च 2023 09:30 IST
ख़ास बातें
  • Local Circles की ओर से जारी सर्वे रिपोर्ट
  • 55% भारतीय रोजाना 6 घंटे से भी कम की अच्छी नींद ले पा रहे हैं
  • 21% भारतीय केवल 4 घंटे से कम की अच्छी नींद रात को ले पा रहे हैं

वर्ल्ड स्लीप डे 2023 (World Sleep Day 2023) इस बार 17 मार्च को यानि आज मनाया जा रहा है।

वर्ल्ड स्लीप डे 2023 (World Sleep Day 2023) इस बार 17 मार्च को यानि आज मनाया जा रहा है। अच्छी नींद लेना सेहत को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। यहां तक कि चिकित्सकों का कहना है कि व्यक्ति भले ही शारीरिक रूप से कितना ही हष्ट-पुष्ट हो, अगर वह अच्छी नींद नहीं ले पा रहा है तो उसे स्वस्थ नहीं कहा जा सकता है। डॉक्टर्स का मानना है कि एक स्वस्थ व्यक्ति को कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी ही चाहिए। वर्ल्ड स्लीप डे के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारतीयों की नींद लेने की क्वालिटी कैसी है। 

वर्ल्ड स्लीप डे 2023 (World Sleep Day 2023) के मौके पर Local Circles की ओर से एक सर्वे रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि 55% भारतीय रोजाना 6 घंटे से भी कम की अच्छी नींद ले पा रहे हैं। वहीं, 28 प्रतिशत लोगों का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद उनकी नींद की क्वालिटी खराब हो गई है, यानि कि वो गहरी, चैन की नींद अब नहीं ले पा रहे हैं। 


सर्वे में कहा गया है कि 21% भारतीय केवल 4 घंटे से कम की अच्छी नींद रात को ले पा रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस बार 6 घंटे से कम की नींद लेने वाले लोगों की संख्या में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, एक चिंताजनक आंकड़ा ये भी है कि केवल 2% लोग ही ऐसे हैं जो रात में 8 से 10 घंटे की अच्छी क्वालिटी वाली नींद ले पा रहे हैं। 6 से 8 घंटे की नींद लेने वाले लोगों का प्रतिशत 43 है। जबकि 4 से 6 घंटे की नींद लेने वाले लोगों की संख्या केवल 34% ही है। 

सर्वे में देश के 309 जिलों में से 39 हजार लोगों को शामिल किया गया है। जिनमें जवाब देने वालों में पुरूषों की संख्या 64% है और महिलाओं की संख्या 39% है। इनमें से 43% लोग टियर 1 जिलों से ते जबकि 35% टियर 2 जिलों से थे। जबकि 22% लोग टियर 3 और टियर 4 जिलों से शामिल किए गए थे। वर्ल्ड स्लीप डे हर साल लोगों की नींद की गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में एक प्रयास के रूप में मनाया जाता है ताकि लोग अच्छी नींद लेने के प्रति जागरूक हो पाएं और स्वस्थ रह सकें। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
  2. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  2. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  4. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  5. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  7. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  8. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  9. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  10. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.