Amazon से मंगवाया Rs 12 हजार का टूथ ब्रश, खोला तो निकला MDH चंकी चाट मसाला!

इसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है और इसे 70 हजार के करीब व्यूज मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 फरवरी 2023 19:05 IST
ख़ास बातें
  • यूजर ने सोशल मीडिया पर Amazon के अपने शॉपिंग अनुभव को साझा किया
  • कस्टमर ने 12 हजार रुपये का टूथब्रश ऑर्डर किया।
  • ब्रश के बदले में उसे चाट मसाला मिला।

Amazon, Flipkart जैसे शॉपिंग प्लेटफॉर्म से हर कोई वाकिफ है। कई बार सुविधा की जगह इनसे परेशानी भी हो जाती है।

Photo Credit: Twitter/@badassflowerbby

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स अब हमारी रोजमर्रा की जरूरतों को सहूलियत से पूरा करने का साधन बन चुकी हैं। जो लोग घर से बाहर निकलकर शॉपिंग में लगने वाले समय की बचत करना चाहते हैं, उनके लिए ये ई-कॉमर्स वेबसाइट्स खरीदारी करने का अच्छा साधन हैं। लेकिन कई बार ऑनलाइन शॉपिंग करना जी का जंजाल भी बन जाता है। ऐसे बहुत से मामले सामने आते हैं जब ई-कॉमर्स साइट मंगवाए गए प्रोडक्ट की जगह कुछ अजब-गजब प्रोडक्ट्स भेज देती हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला ताजा मामला सामने आया है। आप भी इसे पढ़कर दंग रह जाएंगे। 

Amazon, Flipkart जैसे शॉपिंग प्लेटफॉर्म से हर कोई वाकिफ है। कई बार सुविधा की जगह इनसे परेशानी भी हो जाती है। सोशल मीडिया पर ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ा एक पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने अपना अनुभव लिखा है। @badassflowerbby नाम से ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर Amazon के अपने शॉपिंग अनुभव को साझा किया जो कि काफी चौंकाने वाला है। कस्टमर ने 12 हजार रुपये का टूथब्रश ऑर्डर किया। लेकिन ब्रश के बदले में उसे गर्म मसाला मिला। 
 
ये घटना वैसे तो बहुत नई नहीं है, क्योंकि इस तरह के मामले में सुनने में अक्सर आते हैं कि किसी प्रोडक्ट के पैकेट में पत्थर निकल आए तो किसी में कुछ। खैर, इस यूजर ने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर भी लोगों के साथ बांटा। यूजर का कहना है कि उसने इसकी शिकायत भी की लेकिन अब तक उसे इसका समाधान नहीं मिला है। 

यूजर ने पोस्ट में बताया है कि उनकी मां ने 12 हजार रुपये की कीमत का टूथब्रश ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से मंगवाया था लेकिन उसके बदले में पार्सल में एमडीएच का चंकी चाट मसाला भेज दिया गया। 12 फरवरी को यूजर ने पोस्ट शेयर किया था। इसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है और इसे 70 हजार के करीब व्यूज मिल चुके हैं। यूजर ने लिखा है कि उनका ऑर्डर कैश ऑन डिलीवरी था। आपका इस तरह के शॉपिंग एक्पीरियंस के बारे में क्या कहना है, कमेंट्स में आप बता सकते हैं।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.