FASTag: कहां से और कैसे खरीदें फास्टैग? ये है बेस्ट बैंक की लिस्ट!

यदि आपका FASTag Paytm Payments Bank (PPBL) द्वारा जारी किया गया है, तो ऐसे में आपको क्या करना चाहिए? बता दें कि RBI की गाइडलाइन्स के अनुसार, PPBL द्वारा जारी FASTag को 15 मार्च तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 फरवरी 2024 08:49 IST
ख़ास बातें
  • नया FASTag बनवाने से पहले आपको पुराने FASTag को बंद कराना होगा
  • 32 अधिकृत बैंक के जरिए लिंक कराया जा सकता है नया FASTag
  • 15 मार्च से Paytm द्वारा जारी FASTag को नहीं कराया जा सकेगा रिचार्ज
अगर आपका FASTag Paytm Payments Bank (PPBL) द्वारा जारी किया गया है, तो आप 15 मार्च से उसे टॉप-अप नहीं कर सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को इस समयसीमा के बाद बैंकिंग ऑपरेशन बंद करने के लिए कहा है। पहले आदेश जारी किया गया था कि इसकी सभी सर्विस को 29 फरवरी के बाद से बंद कर दिया जाएगा, जिसमें नया अकाउंट खोलने, पैसा जमा कराने, नया FASTag खरीदने सहित कई अन्य ऑपरेशन शामिल हैं, लेकिन बाद में इस डेडलाइन को बढ़ाकर 15 मार्च कर दिया गया। RBI का कहना है कि 15 मार्च के बाद किसी भी कस्टमर अकाउंट, प्रीपेड डिवाइस, वॉलेट, फास्टैग, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड आदि में डिपोजिट या क्रेडिट लेनदेन या टॉप अप की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यदि आपका FASTag Paytm Payments Bank (PPBL) द्वारा जारी किया गया है, तो ऐसे में आपको क्या करना चाहिए? बता दें कि RBI की गाइडलाइन्स के अनुसार, PPBL द्वारा जारी FASTag को 15 मार्च तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर्स कार्ड में मौजूद बैलेंस को इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन डेडलाइन खत्म होने के बाद यूजर्स अपने FASTag में टॉप-अप (रिचार्ज) नहीं कर सकते हैं, जिसका सीधा मतलब यह बनता है कि आप बैलेंस के खत्म होने के बाद उसे इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

अब यदि आप Paytm FASTag को किसी अन्य बैंक में बदलना चाहते हैं, तो आपके पास यहां दो ऑप्शन मौजूद हैं। इनमें से पहला FASTag को अन्य बैंक में पोर्ट करना है, लेकिन यह सुविधा सभी बैंक के लिए उपलब्ध नहीं है। ऐसे में आपके बाद केवल दूसरा ऑप्शन बचता है, जिसमें आपको नए बैंक के साथ नया FASTag अप्लाई करना होगा।

हालांकि, यहां आपको एक महत्वपूर्ण बात का ध्यान रखना है। आपको नए बैंक के साथ FASTag जारी कराने से पहले अपने FASTag को Paytm से स्थाई रूप से बंद करना होगा। उसके बाद ही आप नए FASTag के लिए अप्लाई कर सकते हैं। तो नए कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन से पहले हम आपको पहले Paytm से मौजूदा FASTag को बंद कराने का तरीका बता रहे हैं।
 

How to deactivate Paytm FASTag permanently?


Method 1
  • कॉल के जरिए FASTag बंद कराने के लिए 1800-120-4210 डायल करें और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) या टैग आईडी (Tag ID) प्रदान करें।
  • एक Paytm ग्राहक सहायता एजेंट आपके FASTag को बंद करने की पुष्टि करेगा।
  • हालांकि, कुछ मामलों में यह काम नहीं करता है, तो ऐसे में आपके पास एक अन्य तरीका है, जहां आपको Paytm ऐप का इस्तेमाल करना होगा।

Advertisement
Method 2
  • सबसे पहले Paytm ऐप खोलें और टॉप राइट कॉर्नर में मौजूद प्रोफाइल आइकॉन पर टैप करें।
  • अब "Help & Support" पर टैप करें।
  • यहां "Banking Services & Payments" सेक्शन पर मौजूद "FASTag" पर टैप करें।
  • अब "Chat with us" पर टैप करें और डिएक्टिवेशन प्रोसेस शुरू करने के लिए उचित ऑप्शन को चुनें।

ध्यान रखें कि सरकार की गाइडलाइन्स के अनुसार, किसी भी यूजर को नए FASTag को वाहन में लगाने से पहले पिछले टैग को पूरी तरह से खंड़ित करना होगा। ऐसे में Paytm भी आपसे खंड़ित टैग की तस्वीर मांगेगा। यहां आपके पास दो ऑप्शन होंगे, या तो आप तस्वीर को उसी समय अपलोड कर सकते हैं या आप फोटो को बाद में भी Paytm के साथ शेयर कर सकते हैं।

इसके अलावा, बताते चलें कि Paytm के अनुसार, FASTag बंद होने के प्रोसेस के शुरू होने के बाद लगभग एक हफ्ते के भीतर आपको सिक्योरिटी डिपोजिट और बैलेंस रिफंड कर दिया जाएगा।
Advertisement
 

Where to buy new FASTag? (Best Bank!)

अब समय आता है नए FASTag के लिए अप्लाई करना का। आपको बता दें कि आपको 32 अधिकृत बैंक से अपने FASTag को लिंक करा सकते हैं। आप इन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के जरिए नए FASTag के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

टैग जॉइनिंग फीस 100 रुपये (GST जोड़कर) होती है। यदि आप नए टैग के लिए कोई बेस्ट बैंक ढूंढ़ रहे हैं, तो बता दें कि FASTag को लेकर सभी बैंक की सर्विस लगभग एक समान होती है। यहां टैग जॉइनिंग फीस भी एक समान ही होती है, लेकिन अंतर सिक्योरिटी डिपोजिट और मिनिमम बैलेंस का होता है। उदाहरण के लिए HDFC बैंक से कार के लिए FASTag लेने के लिए सिक्योरिटी डिपोजिट 100 रुपये है और मिनिमम बैलेंस (Threshold Amount) 0 रखा गया है। वहीं, ICICI बैंक में कार के टैग के लिए सिक्योरिटी डिपोजिट 200 रुपये और थ्रेसहोल्ड अमाउंट भी 200 रुपये है। IDFC बैंक में कार के लिए सिक्योरिटी डिपोजिट शून्य और थ्रेसहोल्ड अमाउंट 200 रुपये है।
Advertisement

आप अपनी सुविधा के हिसाब से बैंक चुन सकते हैं और उनकी आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के जरिए नए FASTag के लिए अप्लाई कर सकते हैं। नया टैग घर पर 6-7 दिनों के भीतर आ जाता है।
Advertisement
 

इन बैंक से खरीदा जा सकता है FASTag (वर्णानुक्रम):-

  1. Airtel Payments Bank
  2. Allahabad Bank
  3. AU Small Finance Bank
  4. Axis Bank
  5. Bank of Baroda
  6. Bank of Maharashtra
  7. Canara Bank
  8. Central Bank of India
  9. City Union Bank
  10. Cosmos Bank
  11. Equitas Small Finance Bank
  12. Federal Bank
  13. FINO Payments Bank
  14. HDFC Bank
  15. ICICI Bank
  16. IDBI Bank
  17. IDFC First Bank
  18. Indian Bank
  19. IndusInd Bank
  20. J&K Bank
  21. Karnataka Bank
  22. Karur Vysya Bank
  23. Kotak Mahindra Bank
  24. Nagpur Nagarik Sahakari Bank
  25. Punjab National Bank
  26. Saraswat Bank
  27. South Indian Bank
  28. State Bank of India
  29. Thrissur District Cooperative Bank
  30. UCO Bank
  31. Union Bank of India
  32. Yes Bank
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  3. Apple की iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  2. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  3. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
  4. Amazon Prime Day Sale में 15 हजार से सस्ते मिल रहे iQOO, Realme, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के धांसू फोन!
  5. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
  6. Flipkart Goat Sale में ₹20,000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, देखें डील
  7. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  8. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  9. Amazon Prime Day Sale: ₹45000 सस्ता मिल रहा Galaxy S25 Ultra 5G, OnePlus N6 और Redmi Turbo 5 की बंपर गिरी कीमत
  10. Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale 2026 हुई LIVE, जानें कहां मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.