आ गया E85 फ्यूल, अगर E20 वाहनों में डाला तो क्या होगा? आपके सभी सवालों के जवाब

भारत में 5 जून को केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडियन ऑयल के पूसा रोड पंप पर दिल्ली के पहले E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन का उद्घाटन किया

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जून 2026 16:18 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली में E85 पेट्रोल की कीमत 82.12 रुपये प्रति लीटर है।
  • E85 फ्यूल में 85 प्रतिशत इथेनॉल होता है।
  • E85 फ्यूल के लिए फ्लेक्स फ्यूल वाहन (FFV) काम आते हैं।

E85 फ्यूल में 85 प्रतिशत इथेनॉल होता है।

Photo Credit: X/@HardeepSPuri

देश में इस समय में E85 फ्यूल को लेकर बहुत चर्चा हो रही है। सरकार दावा कर रही है कि यह सामान्य पेट्रोल से सस्ता है। मगर वाहन चलाने वालों के मन में सवाल है कि क्या उनके वाहनों में यह काम करेगा, क्या देश में ऐसे वाहन हैं या नहीं। अगर E20 स्टैंडर्ड को फॉलो करने वाले वाहन में E85 फ्यूल भरा जाए तो क्या होगा, क्या यह सुरक्षित रहेगा या नहीं। सरकार ने अब हाई इथेनॉल ब्लेंड की घोषणा कर दी है तो क्या सामान्य पेट्रोल से चलने वाली कार खरीदना सही रहेगा या नहीं। आज हम यहां पर इस तरह के कई सवालों पर चर्चा कर रहे हैं जो कि एक वाहन चालक के लिए जानना बहुत जरूरी है।

भारत में 5 जून को केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंडियन ऑयल के पूसा रोड पंप पर दिल्ली के पहले E85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन का उद्घाटन किया, जिससे यह पता चला कि देश की राजधानी में हाई इथेनॉल फ्यूल की अब शुरुआत हो गई है। भारत में इथेनॉल-ब्लेंड प्रोग्राम E85 फ्यूल की शुरुआत के साथ नए स्तर पर आ गया है। 

सामान्य पेट्रोल से कितना सस्ता?

दिल्ली में E85 पेट्रोल की कीमत 82.12 रुपये प्रति लीटर है, जो शहर में वर्तमान में उपलब्ध E20 पेट्रोल से करीब 20 रुपये सस्ता है। पेट्रोल पंप पर किसी भी परेशानी से बचाव के लिए E85 के लिए अलग से ब्रांडिंग और लेबलिंग वाले पंप तैयार होंगे।

क्या E20 व्हीकल में काम करेगा E85 फ्यूल?

Advertisement

E20 फ्यूल के लिए डिजाइन और सर्टिफाइड व्हीकल 20 प्रतिशत तक इथेनॉल वाले पेट्रोल पर सुरक्षित तौर पर काम करने के लिए बनाए गए हैं। दूसरी ओर E85 में 85 प्रतिशत तक इथेनॉल शामिल होता है, जिससे यह पूरी तरह से अलग ईंधन बन जाता है। ऐसे में E20 व्हीकल में E85 फ्यूल काम नहीं करेगा।

E85 फ्यूल डाला तो क्या होगा?

अगर E20 व्हीकल में E85 फ्यूल डाला जाता है तो इससे कई दिक्कतें हो सकती हैं, जैसे कि इंजन का परफॉर्मेंस खराब हो जाएगा,  फ्यूल सिस्टम खराब हो जाएगा, फ्यूल लाइन और सील खराब हो जाएंगी, स्टार्ट करने में दिक्कत आएगी और लंबे समय में कई अन्य दिक्कतें पैदा होंगी। इथेनॉल पेट्रोल से अलग तरह से काम करता है और इसके लिए खास इंजन कैलिब्रेशन, फ्यूल इंजेक्शन सेटिंग्स और मैटेरियल कैपेबिलिटी की जरूरत होती है जो कि  स्टैंडर्ड E20 व्हीकल में नहीं होती हैं। E20 वाहन मालिकों को E85 फ्यूल का उपयोग करने का प्रयास नहीं करना चाहिए।

Advertisement

कौन कर सकता है E85 का उपयोग?

E85 फ्यूल के लिए फ्लेक्स फ्यूल वाहन (FFV) काम आते हैं। FFV खासतौर पर कई प्रकार के इथेनॉल-पेट्रोल ब्लेंड पर चलने के लिए डिजाइन किए गए हैं। आमतौर पर E20 से लेकर E85 और कुछ मामलों में E100 तक ये काम करते हैं। इन व्हीकल में इथेनॉल-रेसिस्टेंट कंपोनेंट, स्पेशल इंजन मैनेजेंट और फ्यूल मैपिंग का उपयोग करते हैं जो उपयोग किए जा रहे ब्लेंड के अनुसार अपने आप एडजेस्ट हो जाते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.