Vivo Ignite 2026: स्टूडेंट्स के लिए ₹40 लाख प्राइज पूल! यहां जानें रजिस्ट्रेशन और एलिजिबिलिटी डिटेल्स

Vivo Ignite 2026 प्रोग्राम लॉन्च, कक्षा 8-12 के छात्र टेक प्रोजेक्ट्स के साथ भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2026 14:19 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Ignite 4th एडिशन में 8-12वीं के छात्र भाग ले सकते
  • टॉप फाइनलिस्ट्स को 40 लाख रुपये तक के रिवॉर्ड्स
  • नए स्टेज और टीचर ग्रांट जैसे फीचर्स जोड़े गए

Vivo Ignite 4th एडिशन में 8-12वीं के छात्र भाग ले सकते

Photo Credit: Vivo India

Vivo इंडिया ने अपने फ्लैगशिप एजुकेशन प्रोग्राम Vivo Ignite: Technology and Innovation Initiative का चौथा एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह नेशनल लेवल प्रोग्राम देशभर के कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए खुला है, जिसका मकसद युवाओं को रियल-वर्ल्ड प्रॉब्लम्स के लिए टेक्नोलॉजी बेस्ड सॉल्यूशन्स बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। कंपनी के मुताबिक यह पहल Sustainable Development Goals (SDGs) के साथ भी जुड़ी हुई है, ताकि स्टूडेंट्स इनोवेशन के जरिए समाज से जुड़े मुद्दों पर काम कर सकें।

इस प्रोग्राम में स्टूडेंट्स अकेले या अधिकतम तीन सदस्यों की टीम बनाकर हिस्सा ले सकते हैं। Vivo ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि प्रोजेक्ट्स को प्रोटोटाइप कैटेगरी में सबमिट करना होगा, जिसमें Community Development, Soft-Tech Innovations, Technology और Agriculture & Climate Change जैसे थीम्स शामिल हैं। रजिस्ट्रेशन 21 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं और 30 जून तक vivoignite.com पर आवेदन किया जा सकता है।

Advertisement

इस साल के चौथे एडिशन में कुछ नए बदलाव भी किए गए हैं। कंपनी के मुताबिक अब Aspirational Districts और गवर्नमेंट स्कूल्स के छात्रों को स्पेशल वेटेज दिया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा "Achiever 30" नाम का नया स्टेज जोड़ा गया है, जिसमें टॉप 200 से चुने गए 30 स्टूडेंट्स को एक्सपर्ट्स से मेंटरशिप मिलेगी और वे अपने प्रोटोटाइप्स को वर्चुअली प्रेजेंट करेंगे। साथ ही "Teacher Innovation Grant" के तहत उन टीचर्स को 50,000 रुपये दिए जाएंगे, जो STEM एजुकेशन को बढ़ावा देते हैं या जिनके स्टूडेंट्स टॉप 10 में पहुंचते हैं।

यह प्रतियोगिता कुल सात स्टेज में आयोजित की जाएगी, जिसमें रजिस्ट्रेशन से लेकर नेशनल फिनाले तक का पूरा प्रोसेस शामिल है। फाइनल इवेंट 11 अक्टूबर को नई दिल्ली में होगा, जहां टॉप 10 फाइनलिस्ट अपने प्रोटोटाइप जूरी के सामने पेश करेंगे। कंपनी के मुताबिक विजेताओं को कुल 40 लाख रुपये के स्कॉलरशिप और रिवॉर्ड्स दिए जाएंगे।

इस पहल में कई बड़े नॉलेज पार्टनर्स भी जुड़े हैं, जिनमें NCERT, IITM Pravartak Technologies Foundation, Science Olympiad Foundation और UN Global Compact Network India शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक पिछले साल इस प्रोग्राम को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जहां 37,000 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए थे और 9,000 से अधिक स्कूलों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था।

Advertisement

पिछले एडिशन में "AI Powered Criminal Activity Detection through Sensor-less Sensing" और "ArmX - Smart Rehabilitation System" जैसे प्रोजेक्ट्स विजेता रहे थे, जो पब्लिक सेफ्टी और हेल्थकेयर जैसे सेक्टर्स पर फोकस करते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.