Uttar Pradesh Lockdown E-Pass 2021: राज्य में ट्रैवल करने के लिए ऑनलाइन यूं करें आवेदन

उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को 10 मई की सुबह तक के लिए बढ़ा दिया गया है, जिसका कारण प्रदेश में तेज़ी से बढ़ते कोरोना वायरस महामारी के मामले है। लॉकडाउन में विस्तार के साथ सरकार ने लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर ट्रेवलिंग करने के लिए ई-पास को भी अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 5 मई 2021 18:38 IST
ख़ास बातें
  • लॉकडाउन के दौरान केवल जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को मिलेगा ई-पास
  • 10 मई तक उत्तर प्रदेश में ज़ारी रहेगा वीकेंड कर्फ्यू
  • उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट पर ई-पास के लिए कर सकते हैं आवेदन
उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन को 10 मई की सुबह तक के लिए बढ़ा दिया गया है, जिसका कारण है प्रदेश में तेज़ी से बढ़ते कोरोना वायरस महामारी के मामले। लॉकडाउन में विस्तार के साथ सरकार ने लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर ट्रेवलिंग करने के लिए ई-पास को भी अनिवार्य कर दिया है। राज्य सरकार राज्य के अंदर और राज्य के बाहर ट्रेवल करने के लिए ई-पास इशू करेगी। सरकार ने नोटिस के जरिए जानकारी दी है कि जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही पास के साथ लॉकडाउन के दौरान बाहर निकलने की इज़ाजत मिलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट पर अब आप एक नया सेक्शन देख सकेंगे, जिसके माध्यम से आप ई-पास के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पारित नोटिस के अनुसार, मेडिकल सप्लाई, ई-कॉमर्स ऑपरेशन, मेडिकल इमरजेंसी व प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया से जुड़े लोग ही ई-पास इशू किया जाएगा। इस ई-पास का इस्तेमाल लॉकडाउन के दौरान ही किया जा सकेगा। आइए अब जानते हैं कैसे करें ऑनलाइन ई-पास के लिए आवेदन।
 

How to apply for e-pass during Uttar Pradesh lockdown

- सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार वेबसाइट पर जाएं।

- अब विंडो के टॉप पर स्थित Apply for ePass पर क्लिक करें।

- अब आपके आपका नंबर मांगा जाएगा, ताकि राज्य सरकार आपके नंबर को ई-पास के लिए रजिस्टर कर सके और उस पर OTP भेज सके।
Advertisement

- इसके बाद आपको Captcha लिखना होगा और फिर Generate OTP पर क्लिक करें।

- OTP पाते ही कोड में इसे भरें, जिसके बाद आप ई-पास एप्लिकेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
Advertisement

- अब फॉर्म में अपनी निजी जानकारी जैसे नाम, घर का पता, फोन नंबर, जिला, तहसील, पास एरिया और आईडी प्रूफ और व्हिकल टाइप की जानकारी दें। इसके बाद आपको अपनी फोटो इसमें देनी होगी।

- आईडी प्रूफ में आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, लाइसेंस आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

- सॉफ्ट कॉपी का साइज़ 200KB से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
Advertisement

- अब स्वीकृति के लिए चैकबॉक्स पर क्लिक करें।

- अब आपको अपनी एप्लिकेशन सबमिट करने के लिए Submit बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जल्द ही आपको आपका पास ज़ारी कर दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  2. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  3. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  5. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  8. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  9. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  10. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.