UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स

Tap & Pay फीचर NFC सपोर्ट वाले डिवाइस पर बिना इंटरनेट के पेमेंट कर सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 सितंबर 2026 13:15 IST
ख़ास बातें
  • UPI में आए Tap & Pay और My UPI सिंगल विंडो सर्विस नाम के दो नए फीचर्स
  • Tap & Pay फीचर NFC सपोर्ट वाले डिवाइसेज के लिए कारगर
  • पेमेंट करने के लिए आपको UPI में जाकर ऐप खोलने या पिन डालने की जरूरत नहीं

UPI में आए Tap & Pay और My UPI सिंगल विंडो सर्विस नाम के दो नए फीचर्स

UPI पेमेंट्स अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो फास्ट होने वाली हैं। डिजिटल पेमेंट्स को तेज और सुरक्षित बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI में बड़ा अपडेट किया है। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में दो कमाल के फीचर्स यूपीआई में जोड़े गए हैं। इनमें से एक है UPI Tap & Pay और दूसरा है MY UPI सिंगल विंडो सर्विस। ये ऐसे फीचर्स हैं जो यूपीआई का पेमेंट एक्सपीरियंस बदल कर रख देंगे। अब यूजर को पेमेंट के लिए न तो पिन डालना होगा, न ही क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इतना ही नहीं, आपको इंटरनेट की भी जरूरत नहीं होगी। सिर्फ फोन को टच करके ही पेमेंट हो जाएगी, आइए जानते हैं कैसे। 

मुंबई में चल रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के दौरान RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने UPI में नए फीचर्स की घोषणा की है। Tap & Pay और My UPI सिंगल विंडो सर्विस के नाम से ये दो नए फीचर्स आए हैं। Tap & Pay फीचर NFC सपोर्ट वाले स्मार्टफोन के लिए लाया गया है। जबकि दूसरा फीचर AI से लैस फोन्स पर चलता है। 

Tap & Pay
जैसा कि नाम से पता चलता है, इस फीचर में आपको केवल अपना फोन पेमेंट मशीन पर टच करना होगा। यानी बस एक टैप करना है और पेमेंट हो जाएगी। यह NFC के माध्यम से काम करता है। भीड़ वाली जगहों पर पिन डालना, या क्यूआर कोड स्कैन करना काफी मशक्कत भरा हो जाता है। कई इंटरनेट न चले तो पेमेंट भी अटक जाती है। ये सारी समस्याएं टैप एंड पे ने खत्म कर दी हैं। बस अब फोन को पेमेंट मशीन से टच करवाएं और हो गई पेमेंट! न पिन डालना और न स्कैन करना, बिना इंटरनेट भी होगी पेमेंट। 

कैसे काम करेगा फीचर 
पेमेंट करने के लिए आपको UPI में जाकर ऐप खोलने या पिन डालने की जरूरत नहीं होगी। फोन को आप सिर्फ अनलॉक करें और POS मशीन के पास ले जाकर टैप यानी छू दें। पेमेंट तुरंत हो जाएगा। फोन में नेटवर्क नहीं आ रहा है या इंटरनेट बंद है, तब भी पेमेंट हो जाती है। फीचर NFC (नियर-फील्ड कम्युनिकेशन) का इस्तेमाल करता है और ट्रांजैक्शन पूरा करने के लिए POS मशीन के इंटरनेट का उपयोग करता है।

इसमें 5000 रुपये तक का UPI पेमेंट बिना किसी PIN के कर सकेंगे। 5000 रुपये से ज्यादा का भुगतान करना है तो पिन डालना होगा। Rupay क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की सुविधा भी मिलेगी।

Advertisement

My UPI 
Phone Pe, GPay, Paytm जैसे मल्टीपल ऐप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह फीचर बहुत काम का है। NPCI ने AI आधारित My UPI प्लेटफॉर्म पेश किया है। इसके आने के बाद अब आपको अलग-अलग पेमेंट ऐप्स पर जाकर अपनी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री या ऑटो पे चेक नहीं करना पड़ेगा। यहां पर आपको सभी बैंकों और UPI ऐप्स की जानकारी एक ही जरह पर मिलेगी। इसमें खास सेफ्टी स्विच दिया गया है जो आपके खाते से पैसे का ट्रांजैक्शन तुरंत रोक देता है। फ्रॉड का शक होने पर इस स्विच को इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी मोबाइल नम्बर को डी-लिंक भी कर सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  2. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  3. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  4. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  5. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  7. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  8. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  9. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  10. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.