Ugreen ने 20,000mAh बैटरी वाला फोल्डिंग पावर बैंक किया लॉन्च, जानें कीमत

Ugreen MagFlow Qi2 पावरबैंक में बिल्ट-इन डिस्प्ले मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जनवरी 2026 14:14 IST
ख़ास बातें
  • पावर बैंक में वायर्ड चार्जिंग के लिए 100W चार्जिंग तक का सपोर्ट है
  • इसमें बिल्ट-इन USB-C केबल दी गई है
  • पावर बैंक की कैपिसिटी 20 हजार एमएएच की है

Ugreen की ओर से नया पावरबैंक MagFlow Qi2 लॉन्च किया गया है।

Photo Credit: Ugreen

Ugreen की ओर से नया पावरबैंक MagFlow Qi2 लॉन्च किया गया है। कंपनी ने बिना किसी शोर-शराबे के इस पावर बैंक को मार्केट में पेश कर दिया है। यह 100W तक चार्जिंग को सपोर्ट करता है। पावर बैंक में वायर्ड चार्जिंग के लिए 100W चार्जिंग तक का सपोर्ट दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन USB-C केबल दी गई है जिसे USB-A के साथ पेअर किया गया है। इसमें फोल्डिंग पार्ट मिलता है जो स्टैंड की तरह काम करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Ugreen MagFlow Qi2 power bank price

Ugreen MagFlow Qi2 की कीमत Rs. 5,838 है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकता है। 

Ugreen MagFlow Qi2 power bank features

Ugreen MagFlow Qi2 पावर बैंक में वायर्ड चार्जिंग के लिए 100W चार्जिंग तक का सपोर्ट दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन USB-C केबल दी गई है जिसे USB-A के साथ पेअर किया गया है। इसमें फोल्डिंग पार्ट मिलता है जो स्टैंड की तरह काम करता है। पावर बैंक की कैपिसिटी 20 हजार एमएएच की है। दावा है कि यह iPhone 17 को 3.7 बार चार्ज कर सकता है जबकि MacBook Air को 1.2 बार चार्ज कर सकता है। इसमें 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। पावरबैंक में 25W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

पावरबैंक में बिल्ट-इन डिस्प्ले मिलता है। इसके डिस्प्ले स्क्रीन में कई तरह की जानकारी मिलती है। यह चार्जिंग स्टेटस भी दिखाता है। इसके अलावा पावरबैंक में सभी तरह के सेफ्टी फीचर्स का ध्यान रखा गया है। इसका डिजाइन काफी स्लिम है। कंपनी का दावा है कि यह कई तरह के डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है। वायरलेस चार्जिंग के लिए इस पावर बैंक में बिल्ट-इन मेग्नेट्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस को मजबूती के साथ चिपका कर रख सकता है। फोल्डेबल होने के कारण यह आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4a) हो रहा ₹3,000 महंगा!, इस दिन से पहले खरीद लें सस्ता
  2. बच्चे ने गत्ते से बना दिया रोबोट, मां की भी करता है मदद! वीडियो वायरल
  3. Friendship Day 2026: पुराने तरीके छोड़ों सब्सक्रिप्शन,वाउचर से लेकर गेमिंग तक बेस्ट रहेंगे ये डिजिटल गिफ्ट
  4. अलर्ट! पृथ्वी के पास पहुंच रहा है 45 फीट चौड़ा एस्टरॉयड, होगी तबाही?
  5. Virtual Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस पुलिस ने मांगा तो वर्चुअल कॉपी से होगा काम, फोन में ऐसे करें सेव
  6. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. अब Cryptocurrency से बुक करें Emirates की फ्लाइट, जानिए किन यात्रियों को मिलेगी सुविधा
  8. Redmi K100 Pro लॉन्च होगा 185Hz डिस्प्ले, 200MP कैमरा के साथ, पोस्टर में लीक हुआ रेड चैरी लुक!
  9. Nokia 100 (2026) लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिलेगी LED फ्लैश लाइट, बड़ी बैटरी!
  10. फ्रांस ने Infosys पर लगाया ₹2 करोड़ का जुर्माना, भारत में नायारण मूर्ति का 70 घंटे काम करने वाला बयान फिर चर्चा में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.