TVS की Norton ने पेश की 961cc इंजन वाली Commando 961 मोटरसाइकिल, जानें कीमत

Norton Commando 961 मोटरसाइकिल की कीमत 16,499 पाउंड (करीब 15 लाख रुपये) से शुरू होती है और 16,999 पाउंड (करीब 15.46 लाख रुपये) तक जाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2022 19:07 IST
ख़ास बातें
  • Norton Commando 961 मोटरसाइकिल की कीमत 16,499 पाउंड से शुरू होती है
  • इसके स्पोर्ट वेरिएंट की कीमत 16,999 पाउंड (करीब 15.46 लाख रुपये) है
  • 77bhp की मैक्सिमम पावर और 81Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है बाइक

Norton Commando 961 मोटरसाइकिल की कीमत 16,499 पाउंड (करीब 15 लाख रुपये) से शुरू होती है

ब्रिटिश टू-व्हीलर निर्माता Norton Motorcycles ने हाल ही में यूके के बाजार में अपनी लेटेस्ट मोटरसाइकिल - Commando 961 पेश की है। बाइक दो वेरिएंट में आती है - Cafe Racer और Sport (SP) मॉडल। इसमें 961cc का पैरेलल-ट्विन एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 77 hp की मैक्सिमम पावर और 81 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें 15-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक Brembo के ब्रकिंग सिस्टम से लैस है और इसमें ABS के साथ फ्रंट रेडिअल माउंट कैलिपर मिलते हैं।

Norton Commando 961 मोटरसाइकिल की कीमत 16,499 पाउंड (करीब 15 लाख रुपये) से शुरू होती है और 16,999 पाउंड (करीब 15.46 लाख रुपये) तक जाती है। बाइक मैट्रिक्स ब्लैक और मैक्स प्लैटिनम कलर ऑप्शन में आती है।

TVS के स्वामित्व वाली नॉर्टन की लेटेस्ट कमांडो 961 बाइक एक 961cc पैरेलल-ट्विन एयर-कूल्ड इंजन से पावर लेती है, जो 77 bhp @ 7,250 rpm की मैक्सिमम पावर और 81 Nm @ 6,300 rpm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस मोटरसाइकिल में 15-लीटर की फ्यूल टैंक है।

नॉर्टन कमांडो 961 कैफे रेसर और स्पोर्ट दोनों ही मॉडल में फुल एनालॉग स्पीडोमीटर और टैकोमीटर मिलता है, जो गोल आकार में आता है। इन मोटरसाइकिल्स को ट्रिप कंप्यूटर के लिए एक छोटा डिजिटल इंसर्ट दिया गया है। सस्पेंशन के लिए 43 mm Ohlins USD एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क्स और रियर में पूरी तरह से एडजस्टेबल Ohlins शॉक्स शामिल हैं। ब्रेकिंग के लिए नॉर्टन कमांडो 961 ब्रेम्बो ब्रेकिंग सिस्टम से लैस है।
Advertisement

अप्रैल 2020 में भारतीय टू-व्हीलर निर्माता TVS Motor Company ने Norton Motorcycles को 16 मिलियन ब्रिटिश पाउंड (करीब 145 करोड़ रुपये) में अधिग्रहित किया था। तब से, टीवीएस ने नॉर्टन मोटरसाइकिलों में 100 मिलियन पाउंड (करीब 909 करोड़ रुपये) का निवेश किया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.