Toyota की कारों में स्मार्ट फीचर्स इस्तेमाल करने के लिए करनी होगी पेमेंट, जानें क्या है नई सब्सक्रिप्शन सर्विस

सब्सक्रिप्शन $8 प्रति माह या 80 प्रति वर्ष में मिलेगा। बताते चलें कि इस तरह की सब्सक्रिप्शन सर्विस Tesla भी देती है, जिसमें ग्राहकों को OTA (ओवर द एयर) अपग्रेड सर्विस प्राप्त करने के लिए Toyota के समान भुगतान करना होता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2021 22:13 IST
ख़ास बातें
  • Toyota अपनी कारों में स्मार्ट फीचर्स यूज़ करने के लिए लेगी पैसे
  • मंथली सब्सक्रिप्शन के आधार पर मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स
  • ग्राहक $8 प्रति माह या 80 प्रति वर्ष के आधार पर ले सकेंगे सब्सक्रिप्शन

वर्तमान में केवल कुछ Toyota मॉडल हैं, जिनमें ग्राहकों को इस सर्विस का मुफ्त ट्रायल मिल सकता है

वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) अपने कार यूज़र्स के लिए एक खास सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है, जिसके बाद यूज़र्स को उनकी टोयोटा कारों में कुछ खास स्मार्ट फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए मासिक सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इसमें रिमोट कार स्टार्ट फीचर शामिल है। इस सर्विस में यूज़र्स को उनकी कार को दूर से ही चाभी के जरिए स्टार्ट करने का विकल्प मिलेगा। 

The Verge की रिपोर्ट के अनुसार, Toyota अपनी नई कारों के साथ ग्राहकों को स्मार्ट कनेक्ट फीचर्स को विकल्प के रूप में देगी। इस सर्विस को ग्राहक मासिक सब्सक्रिप्शन के रूप में ले सकेंगे। जो स्मार्ट कनेक्ट फीचर का इस्तेमाल करने के इच्छुक होंगे, वे इस सर्विस को ले सकते हैं और जिन्हें जरूरत नहीं है, वे इस सर्विस के बिना ही नई कार खरीद सकेंगे।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, इसमें रिमोट कनेक्ट फीचर शामिल है, जो उपयोगकर्ताओं को अपनी कारों को सीधे की फॉब (Key fob) के जरिए दूर से ही कार स्टार्ट करने का मौका देगा। रिपोर्ट कहती है कि फिलहाल कंपनी रिमोट कंट्रोल की मुफ्त ट्रायल की पेशकश कर रही है। हालांकि, इस ट्रायल की अवधि वाहन के साथ शामिल ऑडियो पैकेज पर निर्भर करती है। वर्तमान में, केवल कुछ टोयोटा मॉडल ही हैं, जो ऑडियो प्लस या प्रीमियम ऑडियो पैकेज को सपोर्ट करते हैं। इन मॉडल को खरीदने वाले ग्राहक मुफ्त ट्रायल का एक्सेस प्राप्त कर सकेंगे।

सब्सक्रिप्शन $8 प्रति माह या 80 प्रति वर्ष में मिलेगा। बताते चलें कि इस तरह की सब्सक्रिप्शन सर्विस Tesla भी देती है, जिसमें ग्राहकों को OTA (ओवर द एयर) अपग्रेड सर्विस प्राप्त करने के लिए Toyota के समान भुगतान करना होता है। इस सर्विस से यूज़र्स अपनी टेस्ला में कुछ ऐसी सर्विस एक्टिवेट कर सकते हैं, जो पहले से ही कार में निर्मित हैं, लेकिन लॉक हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.