Top 10 Two Wheelers Feb 2023: Hero Splendor फिर से टॉप पर, TVS की इस बाइक को मिला आखिरी स्थान

लिस्ट में पांचवे स्थान पर जुपिटर है जिसने 14.44 प्रतिशत की इयर ऑन इयर ग्रोथ हासिल की।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 मार्च 2023 18:21 IST
ख़ास बातें
  • Splendor की इस बार 2,88,605 यूनिट्स की सेल हुई।
  • । 9वें नम्बर पर Apache है जिसकी अबकी बार 18,529 यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं।
  • टॉप 10 की लिस्ट में 10वां नम्बर TVS Raider को मिला है।

टॉप सेलिंग टू-व्हीलर्स में दूसरा स्थान Honda Activa का रहा।

भारत में फरवरी 2023 में टॉप टू-व्हीलर्स में Hero Splendor ने बाजी मारी है। Splendor ने यहां 2,88,605 यूनिट्स की सेल की। इसी के साथ यह 34.78% मार्केट शेयर के साथ बेस्ट सेलिंग बाइक रही। इयर ऑन इयर (YoY) ग्रोथ की बात करें तो यहां पर इसे लाभ हुआ है जो कि 48.97% है। इसी अवधि के दौरान पिछले साल स्प्लेंडर की 1,93,731 यूनिट्स बिकीं थीं। चलिए आपको बताते हैं कि फरवरी 2023 के टॉप सेलिंग व्हीकल्स कौन कौन से टू-व्हीलर रहे। 

फरवरी 2023 में टॉप सेलिंग टू-व्हीलर्स में दूसरा स्थान Honda Activa का रहा। इसकी इस अवधि के दौरान इसकी 1,74,503 यूनिट्स बिकीं। मार्केट शेयर 21.03% रहा। रशलेन की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 1,45,317 यूनिट्स बिकी थीं। लिस्ट में तीसरे स्थान पर Pulsar आई है। इस बार Pulsar की 80,106 यूनिट्स बिकी हैं। जबकि पिछले साल इस अवधि के दौरान यह आंकड़ा 54,951 का था। इस बाइक को 45.78 प्रतिशत की इयर ऑन इयर ग्रोथ मिली है। लिस्ट में चौथा नंबर आता है HF Delux का। इसने इस बार 25.86 प्रतिशत की इयर ऑन इयर ग्रोथ हासिल की है, जो कि पिछले साल के मुकाबले नुकसान में है। इस बार टू-व्हीलर की 19,637 यूनिट्स कम बिकी हैं। 

लिस्ट में पांचवे स्थान पर जुपिटर है जिसने 14.44 प्रतिशत की इयर ऑन इयर ग्रोथ हासिल की। इसके 6,799 ज्यादा यूनिट बिके हैं। इसकी यूनिट्स सेल का आंकड़ा 53,891 रहा। लिस्ट में अगला स्थान यानि कि छठा नम्बर Access ने हासिल किया है। इस टू-व्हीलर की फरवरी 2022 में इयर ऑन इयर ग्रोथ में 7.15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले साल इसकी 37,512 यूनिट्स बिकी थीं। अबकी बार यह आंकड़ा 40,194 बताया गया है। 

टॉप सेलिंग टू-व्हीलर्स में अगला नम्बर CB Shine का आता है। यह बाइक सातवें स्थान पर है। अबकी बार इसकी 35,594 यूनिट्स बिकीं जो 2,682 यूनिट से घट गई हैं। इयर ऑन इयर ग्रोथ में इसने 56.43 प्रतिशत का आंकडा़ हासिल किया है। अगला नम्बर XL 100 का रहा जो कि 8वें स्थान पर है। इस मोटरबाइक की पिछले साल 35,848 यूनिट्स बिकी थीं जो अबकी बार बढ़कर 502 से कम हो गई हैं। अबकी बार इसकी 35,346 यूनिट्स बिकी हैं। 9वें नम्बर पर Apache है जिसकी अबकी बार 18,529 यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं। टॉप 10 की लिस्ट में 10वां नम्बर TVS Raider को मिला है। इसे अबकी बार फायदा हुआ है। पिछले साल जहां इसकी 14,744 यूनिट्स बिकी थीं, वहीं अबकी बार 30,346 यूनिट्स बिकी हैं।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.