सूर्य की पावर से चलेगी ये किफायती और स्टाइलिश कार, न पेट्रोल की टेंशन और न चार्जिंग का झंझट

The Sion में सोलर पैनल के चलते एक्सटेंडेड रेंज हो सकती है, लेकिन इस कार के आने पर ही पूरी जानकारी साफ हो पाएगी। सोनो मोटर्स वाहन की कीमत लगभग 25 हजार डॉलर हो सकती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जुलाई 2022 16:05 IST
ख़ास बातें
  • Sono Motors ने सोलर पावर कार The Sion का प्रोडक्शन डिजाइन पेश कर दिया है।
  • The Sion की रेंज सिंगल चार्ज में करीबन 300 किलोमीटर है।
  • The Sion में सोलर पैनल के चलते एक्सटेंडेड रेंज हो सकती है।

The Sion की सिंगल चार्ज में करीबन 300 किलोमीटर है।

Photo Credit: Sono Motors

जर्मनी की स्टार्टअप कंपनी Sono Motors ने नई सोलर पावर कार The Sion का प्रोडक्शन डिजाइन पेश कर दिया है। कंपनी ने साथ ही साथ यह भी कंफर्म किया है कि इस कार का प्रोडक्शन 2023 से शुरू होगा। इलेक्ट्रिक कारों की दिक्कत सिर्फ रेंज ही होती है, लेकिन अब नई एनर्जी से चार्ज होने वाली सोलर पावर कार इस दिक्कत को भी दूर करने कर  सकती है।

कई सालों से Sion पर काम किया जा रहा है और इसमें वास्तव में ग्रीन कार बनने की क्षमता है क्योंकि इसमें बैटरी को चार्ज करने के लिए सूरज की पावर का इस्तेमाल होगा। यह कार पूरी तरह से सोलर पैनल से कवर है। इसमें 456 सोलर सेल हैं जो एक हफ्ते में करीब 112 किमी की ड्राइविंग रेंज प्रदान कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह कार की बैटरी रेंज से अलग है। कार की बैटरी रेंज की बात की जाए तो यह सिंगल चार्ज में करीबन 300 किलोमीटर है।

हालांकि इस कार के परफॉर्मेंस से संबंधित कोई भी डिटेल्स अभी तक पता नहीं चली है। सोनो मोटर्स ने 7 सालों में The Sion की करीब 2.5 लाख यूनिट्स के तैयार करने का प्लान बनाया है। इसमें यह भी बताया गया है कि इसके पास पहले से ही करीब 19 हजार की बुकिंग हो चुकी है और बुकिंग राशि 2,225 डॉलर है।

The Sion में सोलर पैनल के चलते एक्सटेंडेड रेंज हो सकती है, लेकिन इस कार के आने पर ही पूरी जानकारी साफ हो पाएगी। सोनो मोटर्स वाहन की कीमत लगभग 25 हजार डॉलर हो सकती है जो कि इसे Tesla और Volkswagen की सिर्फ बैटरी ऑप्शन के मुकाबले में काफी सस्ता बना देगा।
Advertisement

आपको बता दें कि बड़े स्तर पर कई अन्य कंपनियां भी सोलर पावर से चलने वाले वाहनों को बनाने और उनकी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं, जिसमें डच फर्म Lightyear और कैलिफोर्निया बेस्ड Aptera शामिल हैं। हालांकि अन्य के मुकाबले सोनो मोटर्स का प्लान The Sion के साथ निजी ग्राहकों के साथ-साथ फ्लीट सर्विस को भी पूरा करने का है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: The Sion, Solar Power Car, Electric Vehicles

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  6. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.