MWC 2024 : दुनिया के सबसे बड़े ‘टेक मेले’ में टेक्‍नो लाएगी Tecno Pova 6 Pro 5G समेत ये प्रोडक्‍ट्स!

Tecno के पहले Windows AR गेमिंग हैंडहेल्ड को Pocket Go कहा जाता है और यह AR ग्लास और एक हैंडहेल्ड डिवाइस एक साथ प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 फरवरी 2024 15:46 IST
ख़ास बातें
  • Mobile World Congress इस साल 26 फरवरी को आयोजित होगा।
  • Tecno MWC में AR ग्लास के साथ AR गेमिंग सेट और एक रोबोट डॉग शोकेस करेगी।
  • Tecno Pova 6 Pro 5G स्मार्टफोन बार्सिलोना में MWC 2024 में पेश होगा।

Tecno Pova 5 Pro 5G में 6.78 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Tecno

Mobile World Congress इस साल 26 फरवरी को आयोजित होगा, जिसमें कई ब्रांड मोबाइल टेक्नोलॉजी से संबंधित पेशकश करेंगे। इवेंट का समय नजदीक आने पर Tecno ने इस इवेंट में हिस्सा लेने की पुष्टि की है। कंपनी MWC में AR ग्लास के साथ AR गेमिंग सेट और एक रोबोट डॉग शोकेस करेगी। इवेंट में Tecno का एक नया Pova सीरीज स्मार्टफोन भी पेश किया जाएगा। यह अपनी यूनिवर्सल टोन टेक्नोलॉजी और रोलेबल कॉन्सेप्ट फोन के एडवांस वर्जन को भी पेश करेगा।

Tecno ने मंगलवार 6 फरवरी को एक प्रेस रिलीज के जरिए घोषणा की कि वह इस साल MWC में कंपनी की नई टेक्नोलॉजी को पेश करेगा। इस इवेंट में Dynamic 1 नाम का एक रोबोटिक डॉग और एक कंबाइंड एआर ग्लास और विंडोज गेमिंग हैंडहेल्ड पेश किया जाएगा। Dynamic 1 जर्मन शेफर्ड पर बेस्ड एआई और रियल फीचर्स प्रदान करेगा। दावा किया जाता है कि यह कमांड को आसानी से समझ सकता है और रियल एक्शन कर सकता है।
Advertisement

Tecno के पहले Windows AR गेमिंग हैंडहेल्ड को Pocket Go कहा जाता है और यह AR ग्लास और एक हैंडहेल्ड डिवाइस एक साथ प्रदान करता है। इसका डिजाइन काफी लाइट और पोर्टेबल है। इसके अलावा Tecno Pova 6 Pro 5G स्मार्टफोन बार्सिलोना में MWC 2024 में ग्लोबल स्तर पर पेश होगा। इस इवेंट में कंपनी की भविष्य की एआई और एआर टेक्नोलॉजी, यूनिवर्सल टोन टेक्नोलॉजी, नए कॉन्सेप्ट और काफी कुछ देखने को मिलेगा।

ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि इवेंट के दौरान Tecno अपने पहले रोलेबल फोन फैंटम अल्टिमेट को पेश करेगा। ब्रांड ने पहले ही सितंबर 2022 में रोलेबल डिस्प्ले के साथ अपने फैंटम अल्टिमेट प्रोटोटाइप को शोकेस किया है। फोन में 6.55 इंच की डिस्प्ले है और यह एक छोटे टैबलेट के फॉर्म फैक्टर के साथ, एक बटन के टच पर 7.11 इंच तक एक्सटेंड होना शुरू हो जाता है। Tecno Phantom Ultimate में CSOT द्वारा तैयार लो टेंप्रेचर वाले पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (LTPO) थिन-फिल्म ट्रांजिस्टर (TFT) रोलेबल डिस्प्ले है। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 स्पेन के बार्सिलोना में 26-29 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.