किसी भी साइकिल को इलेक्ट्रिक में बदल देगी यह पोर्टेबल किट, फुल चार्ज में देगी 50 km की रेंज

Swytch ने EuroBike 2022 में अपनी लेटेस्ट लाइटवेट और बेहद कॉम्पेक्ट ई-बाइक कन्वर्जन किट को पेश किया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जुलाई 2022 19:43 IST
ख़ास बातें
  • Swytch ने EuroBike 2022 में अपनी लेटेस्ट लाइटवेट कन्वर्जन किट पेश की
  • सिंगल चार्ज में 50 km की रेंज और साथ ही 32 kmph की टॉप स्पीड देती है
  • यह किट माउंटेन, रोड और हाइब्रिड बाइक सहित कई वाहनों को सपोर्ट करती है

फिलहाल यह किट यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूके और यूरोप में उपलब्ध है।

इस महीने के मध्य में यूरोप में EuroBike 2022 इवेंट हुआ, जिसमें कई मोबिलिटी कंपनियों और स्टार्टअप्स ने हिस्सा लिया और अपने प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी को दुनिया के सामने पेश किया। इस दौरान एक DIY इलेक्ट्रिक बाइक कन्वर्जन किट कंपनी Swytch ने अपनी लेटेस्ट eBike कन्वर्जन किट को पेश किया। इस किट की मदद से किसी भी साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में बदला जा सकता है। यह बेहद कॉम्पेक्ट भी है, जिसे राइडर अपने बैग में भी रख सकता है। 

Gizmochina के अनुसार, Swytch ने EuroBike 2022 में अपनी लेटेस्ट लाइटवेट और बेहद कॉम्पेक्ट ई-बाइक कन्वर्जन किट को पेश किया है। इसकी खासियत इसका साइज है, जिसे राइडर अपने साथ आरास से कैरी कर सकता है। यहां तक कि कंपनी का दावा है कि यह अभी तक की सबसे छोटी और सबसे हल्की ई-बाइक कन्वर्जन किट है। यह किट माउंटेन, रोड और हाइब्रिड बाइक सहित कई अन्य वाहनों को सपोर्ट करती है।
Advertisement

आप Swytch Universal eBike कन्वर्जन किट का उपयोग करके किसी भी साइकिल को पेडलेक में बदल सकते हैं, यहां तक ​​कि डिस्क ब्रेक वाली साइकिल को भी। कंपनी के अनुसार, मोटर की टॉप स्पीड या तो 25 kmph (लगभग 16 mph) या 32 kmph (लगभग 20 mph) है, जो देश में मौजूद कानून के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी। किट अधिकतम 40 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद साइकिल को 50 km तक थ्रॉटल से चलाया जा सकता है, जो प्रभावित करने वाली रेंज है। इसमें लिथियम-आयन बैटरी पैक शामिल है। इस बैटरी पैक को लगभग दो घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि रियायती Swytch eBike कन्वर्जन किट इस समय पूरी तरह से बिक चुकी हैं, लेकिन यदि ग्राहक वेटिंग लिस्ट को जॉइन करते हैं, तो वे अगली लॉन्च विंडो के दौरान इसे प्री-ऑर्डर कर सकते हैं और 50% छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, सीधे ब्रांड से बात करके इस किट को असल कीमत पर भी खरीदा जा सकता है। फिलहाल यह किट यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूके और यूरोप में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  2. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  3. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  5. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  6. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  7. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  8. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  9. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  10. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.