यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च

अगर आपको पता चले कि कोई ऐसी साइट है, जहां से आप खरीदारी करेंगे और कोई पैसा नहीं देना होगा तो आपको कैसा लगेगा?

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जून 2026 14:38 IST
ख़ास बातें
  • डोपामाइन साइट का उपयोग मन की शांति या खुशी के लिए किया जा रहा है।
  • डोपामाइन साइट से की जाने वाली खरीदारी बिलकुल असली जैसी लगती है।
  • साउथ कोरिया में युवाओं द्वारा ऐसी शॉपिंग मन की शांति के लिए हो रही है।

जेन-जी डोपामाइन साइट का जमकर उपयोग कर रहे हैं।

Photo Credit: Unsplash/freestocks

अगर आपको पता चले कि कोई ऐसी साइट है, जहां से आप खरीदारी करेंगे और कोई पैसा नहीं देना होगा तो आपको कैसा लगेगा? जी हां इन साइट से आप जी भरकर खरीदारी कर सकते हैं और कोई भी भुगतान नहीं करना पड़ता है। दरअसल साउथ कोरिया में युवा डोपामाइन साइट का उपयोग कर रहे हैं, जिससे उन्हें मजा आता और मन की शांति मिलती है। आइए इन डोपामाइन साइट और उनके इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नाम से ही साफ है कि डोपामाइन साइट का उपयोग मन की शांति या खुशी के लिए किया जा रहा है। इन साइट से की जाने वाली खरीदारी बिलकुल असली जैसी लगती है और उसके लिए भुगतान की प्रक्रिया भी होती है, लेकिन भुगतान नहीं होता है। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि इन साइट से खरीदारी होने पर किसी भी सामान की डिलीवरी नहीं होती है। यानी कि आपने जो खरीदारी की है, उसके लिए कोई भुगतान नहीं किया और खरीदारी के बाद आपको डिलीवरी स्टेटस भी दिखता है, लेकिन कोई भी सामान घर पर नहीं आता है।

साउथ कोरिया में युवाओं द्वारा इस तरह की शॉपिंग मन की शांति के लिए की जा रही है। इसमें एक फेक डिलीवरी ऐप और ऑनलाइन स्मोक ब्रेक के जरिए राहत और खुशी महसूस कर रहे हैं। फेक डिलीवरी ऐप का मतलब है कि साइट पर ऑर्डर किया जा सकता है, लेकिन कोई डिलीवरी नहीं होती है। Gen Z अपनी पसंद का खाना चुनकर उसे कार्ट में डालते है, लेकिन ऑर्डर बटन दबाने का झंझट नहीं होता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे थोड़ा स्ट्रेस कम होता है और असल में कुछ ऑर्डर न करने पर भी ऑर्डर करने जैसा लगता है।

यूजर्स एक ऐसी साइट खोलते हैं जो फूड डिलीवरी ऐप जैसी दिखती है। ऐसे में रात को कुछ खाने का मन है, लेकिन ऑर्डर देने का कोई प्लान नहीं होता है। यूजर्स मीनू से चीजें चुनते हैं, उन्हें कार्ट में डालते हैं और ऑर्डर पूरा करते हैं। यूजर्स को ऐसा लगता है कि जैसे उन्होंने सच में कुछ ऑर्डर किया हो। उसने यह भी कहा कि इस आदत से उसे देर रात खाने की इच्छा को रोकने में मदद मिलती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dopamine Site, Fake Shopping Site, Fake Food Site, Gen Z

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.