Infinite One-Way Cassette AC ठंडी हवा प्रदान करने के साथ-साथ स्वच्छता का भी खास ध्यान रखता है।
Samsung Infinite One-Way Cassette AC मॉडर्न घरों और ऑफिस के लिए डिजाइन किया गया है।
Photo Credit: Samsung
Samsung ने आज भारतीय बाजार में एक ऐसा एयर कंडीशनर (AC) लॉन्च किया है। जी हां कंपनी का नया नेक्स्ट जेन इन्फिनिट वन-वे कैसेट एसी खासतौर पर रेजिडेंशियल और कमर्शियल स्पेस के लिए डिजाइन किया गया है। यह AC एस्थेटिक्स को ध्यान में रखते हुए कंफर्ट और इंटेलिजेंट कूलिंग प्रदान करता है। इस एसी को प्रीमियम स्पेस के लिए तैयार किया गया है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत 1.6 लाख हो जाती है। आइए Samsung Infinite One-Way Cassette AC सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Infinite One-Way Cassette AC सीरीज की शुरुआती कीमत ₹1.6 लाख है। यह बिक्री के लिए देश में कमर्शियल एसी चैनल पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध है। Infinite One-Way Cassette AC सीरीज VRF और कमर्शियल स्प्लिट (CAC) दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। VRF कॉन्फिगरेशन मार्केट में 2.8 kW, 3.6 kW, 5.6 kW और 7.1 kW की कूलिंग कैपेसिटी में उपलब्ध है। वहीं कमर्शियल स्प्लिट (CAC) कॉन्फिगरेशन 3.5 kW, 5.2 kW और 7.1 kW की कूलिंग कैपेसिटी में आता है।
Samsung Infinite One-Way Cassette AC मॉडर्न घरों और ऑफिस के लिए डिजाइन किया गया है। इस AC में 9 लाइट मोड्स के साथ एंबिएंट ऐज लाइटिंग दी गई है। यह 17200 माइक्रो होल्स से ड्राफ्ट फ्री विंड कूलिंग देता है। यह अल्ट्रा स्लिम है, जिसके साथ डेप्थ 13.8 सेमी है। यह लॉन्ग लास्टिंग ASA (एक्रिलोनिट्राइल सीट्रेन एक्रीलेट) मटेरियल से तैयार किया गया है।
Samsung का Infinite One-Way Cassette AC सिर्फ कूलिंग प्रदान नहीं करता, बल्कि इसे प्रीमियम स्पेस में कंफर्ट, एस्थेटिक और एयर क्वालिटी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। एंबिएंट ऐज लाइटिंग फीचर इस एसी को सामान्य कूलिंग प्रदान करने वाले एसी से काफी अलग बनाता है।
साफ और स्वच्छ हवा
Infinite One-Way Cassette AC में कॉपर एंटी बैक्टीरियल फिल्टर दिए गए हैं, जिससे हवा में मौजूद कणों को पकड़ा जा सकता है। वहीं कुछ हानिकारक बैक्टीरिया को 99% तक कम करने में मदद मिलती है। इस फिल्टर से हीट एक्सचेंजर भी साफ रखा जा सकता है। इसकी बदौलत अच्छी कूलिंग के साथ-साथ साफ हवा मिलती है। इस एसी का एक्सटीरियर प्रीमियम ASA से तैयार किया गया है, जिससे यह AC बेहतरीन UV रेजिस्टेंस प्रदान करता है। इस AC को सालों साल इस्तेमाल करने पर भी प्रीमियम फिनिश बरकरार रहती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी