Samsung जल्द ही Samsung Galaxy A08, Samsung Galaxy F08 और Samsung Galaxy M08 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
Samsung Galaxy A07 में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है।
Photo Credit: Samsung
Samsung जल्द ही Samsung Galaxy A08, Samsung Galaxy F08 और Samsung Galaxy M08 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। अब लॉन्च से पहले ये स्मार्टफोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर नजर आए हैं। कंपनी इन तीनों स्मार्टफोन को किफायती डिवाइस के तौर पर ला सकती है और इनमें एक जैसे हार्डवेयर फीचर्स मिलने की उम्मीद है। आइए Samsung के आगामी स्मार्टफोन Galaxy A08, Galaxy F08 और Galaxy M08 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
SammyGuru ने Galaxy A08, Galaxy F08 और Galaxy M08 अब BIS डेटाबेस में देखा। Galaxy A08 मॉडल नंबर SM-A085F/DS के साथ लिस्ट किया गया है, जबकि Galaxy F08 मॉडल नंबर SM-E085F/DS के तौर पर लिस्ट हुआ है। Galaxy M08 मॉडल नंबर SM-M085F/DS के साथ नजर आया है। मॉडल नंबर में DS सफिक्स का मतलब है कि फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट है। BIS लिस्टिंग सोमवार 6 जुलाई को पब्लिश हुई थी और इससे पता चला है कि ये भारतीय बाजार में जल्द ही ऑफिशियल तौर पर लॉन्च होने वाले हैं। हालांकि, इसमें फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
Galaxy A08, Galaxy F08 और Galaxy M08 बीते साल आए Galaxy A07, Galaxy F07 और Galaxy M08 की जगह लेने की उम्मीद है। ये तीनों स्मार्टफोन भारत में अक्टूबर 2025 में लॉन्च किए गए थे, जिनमें 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई थी। धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग थी। इनमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट के साथ 4GB RAM और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज थी।
Galaxy A07, Galaxy F07 और Galaxy M07 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। कंपनी इनमें 6 बड़े OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्रदान करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इन स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। इन तीनों में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी