फ्रंट में 19 इंच का व्हील मिलता है। रियर में 17 इंच का व्हील दिया गया है।
Royal Enfield Himalayan 750 की भारत में कीमत 4.89 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है।
Photo Credit: Royal Enfield
Royal Enfield ने मार्केट में अपनी लेटेस्ट बाइक Himalayan 750 को लॉन्च कर दिया है। बाइक में 743cc पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है। कहा गया है कि यह 7,000rpm पर 55hp की ताकत पैदा करता है। वहीं, 5,000rpm पर 63Nm टॉर्क पैदा करता है। बाइक में 6-स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक के लिए बुकिंग 1 दिसंबर से शुरू होगी। आइए जानते हैं Royal Enfield Himalayan 750 की कीमत और अन्य खास फीचर्स विस्तार से।
Royal Enfield Himalayan 750 की भारत में कीमत 4.89 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है। इसमें इसका बेस वेरिएंट आता है। Royal Enfield Himalayan 750 के टॉप वेरिएंट की कीमत 6.29 लाख रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। एलॉय रिम वेरिएंट Aztec Green और Tectonic Black कलर में आता है। इसके ट्यूबलैस क्रॉस स्पोक रिम वेरिएंट को Viking Bronze और Siberia White वेरिएंट्स में पेश किया गया है। टॉप वेरिएंट Antarctic Silver कलर में आता है।
Royal Enfield Himalayan 750 बाइक में 743cc पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है। कहा गया है कि यह 7,000rpm पर 55hp की ताकत पैदा करता है। वहीं, 5,000rpm पर 63Nm टॉर्क पैदा करता है। बाइक में 6-स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है। एलॉय वेरिएंट में CEAT Crossrad AT Tyres का इस्तेमाल किया गया है। वहीं क्रॉस स्पॉक रिम में Vredestein Centauro XR टायर लगे हैं। इसमें क्रूज कंट्रोल, ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है। बाइक में डुअल फ्रंट डिस्क-एडजस्टेबल Showa सस्पेंशन सपोर्ट है।
फ्रंट में 19 इंच का व्हील मिलता है। रियर में 17 इंच का व्हील दिया गया है। बाइक का वजन 224 किलोग्राम है। इसमें 17.8 लीटर पर 90% फुल होने वाला टैंक दिया गया है। 815mm की सैडल हाइट मिल जाता है। वहीं ग्राउंड क्लियरेंस 205mm बताया गया है। इसमें पांच तरह के राइडिंग मोड दिए गए हैं। जिसमें Road, Road Sport, Rain, Trail और Custom को शामिल किया गया है।
बाइक में सर्कुलर स्क्रीन लगी है। यह इंच की है। यह एक TFT कंसोल है। इसमें नेविगेशन, म्यूजिक, और टेलीफोन फंक्शन दिया गया है जो कि स्मार्टफोन से कनेक्ट हो सकता है। इसमें दो USB-C पोर्ट दिए गए हैं। Wingman 2.0 के जरिए 4G का सपोर्ट और GPS सपोर्ट मिल जाता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी