RAC टिकट में यात्री से किराया तो पूरा लिया जाता है लेकिन उसे आधी सीट पर ही गुजारा करना पड़ता है। पूरी यात्रा के दौरान यात्री को परेशानी होती है।
रेलवे में RAC टिकट सिस्टम को जल्द ही बंद किया जा सकता है।
Photo Credit: Unsplash
रेलवे में RAC टिकट सिस्टम को जल्द ही बंद किया जा सकता है। RAC टिकट में यात्री से किराया तो पूरा लिया जाता है लेकिन उसे आधी सीट पर ही गुजारा करना पड़ता है। पूरी यात्रा के दौरान यात्री को परेशानी होती है। ऐेसे में रेलवे इसे हटाने पर विचार कर रहा है। अगर यात्री पैसे पूरे दे रहा है तो सीट आधी क्यों? इसी बात को ध्यान में रखकर जल्द ही रेलवे RAC सिस्टम को खत्म कर सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से इस अपडेट के बारे में।
RAC टिकट बंद होने वाला है! जी हां, अगर सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ तो जल्द ही रेलवे RAC को हटा सकता है। इसमें यात्री को टिकट का पूरा पैसा देना पड़ता है। यानी एक बर्थ का पूरा किराया लिया जाता है, लेकिन सीट आधी ही मिलती है। यात्री को अपनी सीट किसी अन्य यात्री के साथ शेयर करनी पड़ती है। ऐसे में दोनों ही यात्री पूरे सफर के दौरान परेशान होते रहते हैं। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रेलवे इस पर विचार कर रहा है और जल्द ही इसे खत्म कर सकता है।
RAC टिकट में दो पैसेंजर एक साइड वाले निचले बर्थ पर बैठकर जाते हैं। जहां पर एक व्यक्ति के सोने के जगह होती है, वहां दो पैसेंजर्स को लेटकर जाना पड़ता है। यानी बैठने में भी परेशानी, और सोने में भी परेशानी। जबकि किराया दोनों ने पूरी बर्थ जितना ही दिया होता है। अब इस दशकों पुराने सिस्टम को रेलवे खत्म करने पर विचार कर रहा है, जिसके लिए समीक्षा की जा रही है।
इस विषय पर एक संसदीय समिति ने भी सवाल उठाए हैं। समिति ने कहा है कि जब RAC टिकट पर अलग से बर्थ नहीं मिलता तो कंफर्म टिकट का पूरा पैसा क्यों क्यों लिया जाता है? RAC टिकट सिस्टम तब शुरू हुआ बताया जाता है जब रेलवे में टिकट रिजर्वेशन मैनुअली होता था। तब कोई टिकट कैंसिल होता था तो उसका हिसाब रखना मुश्किल होता था। इस कैंसिल हुई सीट को इस्तेमाल करने के लिए RAC चलाया गया था। लेकिन अब दशकों बाद इसे बंद किए जाने पर विचार हो रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी