महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार आज, कब और कहां देखे लाइव स्‍ट्रीम, जानें डिटेल

इसी महीने 8 सितंबर को एलिजाबेथ द्वितीय का निधन 96 वर्ष की आयु में हो गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 सितंबर 2022 10:38 IST
ख़ास बातें
  • एलिजाबेथ द्वितीय का निधन 96 वर्ष की आयु में हो गया था
  • अंतिम संस्‍कार में शामिल होने के लिए दुनियाभर से VIP पहुंचे ब्रिटेन
  • लोग अपनी महारानी के दर्शनों के लिए लंबी लाइनों में खड़े हुए हैं

भारत की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी अंतिम संस्‍कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंच चुकी हैं।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) का अंतिम संस्कार आज यानी 19 सितंबर को किया जाएगा। इसे दुनिया का सबसे बड़ा अंतिम संस्कार कहा जा रहा है। आजतक ब्रिटेन और दुनिया के इतिहास में ऐसा अंतिम संस्‍कार नहीं हुआ है। इसी महीने 8 सितंबर को एलिजाबेथ द्वितीय का निधन 96 वर्ष की आयु में हो गया था। अंतिम संस्‍कार में शामिल होने के लिए दुनियाभर के देशों के प्रमुख ब्रिटेन पहुंचे हैं। भारत की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी अंतिम संस्‍कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंच चुकी हैं। इससे पूर्व, हजारों की संख्‍या में लोग अपनी महारानी के दर्शनों के लिए लंबी लाइनों में खड़े हुए हैं। करीब 10 किलोमीटर लंबी लाइन वेस्‍टमिंस्‍टर हॉल के बाहर लगी है। 

यह अंतिम संस्‍कार इसलिए भी अहम है, क्‍योंकि इसे दुनियाभर में लाइव टेलिकास्‍ट किया जाएगा। ऐसे में करोड़ों दर्शक डिजिटल प्‍लेटफॉर्म्‍स के जरिए भी अंतिम संस्‍कार में शामिल होंगे। दर्शक विभिन्न प्लेटफार्म्‍स पर अंतिम संस्कार के जुलूस की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इस समारोह को YouTube और बाकी प्लेटफार्म्‍स पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। BBC, ITV और स्काई न्यूज समेत तमाम मीडिया चैनल भी इसको लेकर कवरेज करेंगे। 

अंतिम संस्‍कार के लिए महारानी के ताबूत को वेलिंगटन आर्क से विंडसर कैसल ले जाया जाएगा। इस दौरान लगभग 2,000 लोगों के मौजूद रहने की उम्मीद है। शाही परिवार के सदस्‍यों के अलावा कई राष्ट्राध्यक्ष भी इस समारोह में शामिल होंगे। अगर आप इस अंतिम संस्‍कार का हिस्‍सा बनना चाहते हैं, तो इसे लाइव स्‍ट्रीम कर सकते हैं। 
 

भारत में इस समय पर देखा जा सकेगा अंतिम संस्‍कार 

अंतिम संस्कार का कार्यक्रम आज यानी सोमवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा। भारत में दर्शक दोपहर 3.30 बजे IST से इसकी लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। अंतिम संस्‍कार सेरेमनी को बीबीसी वन, बीबीसी न्यूज, बीबीसी आईप्लेयर, स्काई न्यूज और स्काई न्यूज ऐप समेत विभिन्न चैनलों पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। इसे यूट्यूब पर भी देखा जा सकता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
  2. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  4. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  5. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  6. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  7. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  8. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  9. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  10. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.