10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Portronics Aero 10 कंपनी का नया पावरबैंक है जो 10,000mAh बैटरी से लैस किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जून 2026 11:09 IST
ख़ास बातें
  • पावरबैंक में बिल्ट-इन केबल मिलती है।
  • पावरबैंक का वजन 245 ग्राम है।
  • कंपनी ने इसके साथ 12 महीने की वारंटी भी दी है।

Portronics Aero 10 कंपनी का नया पावरबैंक है जो 10,000mAh बैटरी से लैस किया गया है।

Photo Credit: Portronics

Portronics ने भारत में अपना नया पावरबैंक Portronics Aero 10 लॉन्च किया है। यह पावरबैंक 10 हजार mAh की विशाल बैटरी से लैस होकर आता है। इसमें कंपनी ने 20W चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। इसके अंदर USB-C केबल लगी है। यह स्क्वायर शेप में आता है और वजन 245 ग्राम है। पावरबैंक में टू-वे चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यानी यह स्वयं चार्ज होते हुए भी अन्य डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। आइए जानते हैं नए Portronics Aero 10 पावरबैंक की कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Portronics Aero 10 Price, Availability

Portronics Aero 10 की भारत में कीमत 2499 रुपये है। लेकिन वर्तमान में कंपनी के लॉन्च ऑफर के तहत इसे 1249 रुपये में खरीदा जा सकता है। पावरबैंक को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा, Amazon, Flipkart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसके साथ 12 महीने की वारंटी भी दी है। 

Portronics Aero 10 Specifications

Portronics Aero 10 कंपनी का नया पावरबैंक है जो 10,000mAh बैटरी से लैस किया गया है। यह साइज में काफी कॉम्पेक्ट है और आसानी से जेब में समा सकता है। पावरबैंक का वजन 245 ग्राम है। फोन को कंपनी ने Black, Navy Blue, और Mocha कलर्स में लॉन्च किया है। यह लम्बे आयताकार डिजाइन में न आकर स्क्वायर शेप में आता है। 

पावरबैंक में बिल्ट-इन केबल मिलती है। यह USB-C केबल से लैस किया गया है। यह आउटपुट और इनपुट, दोनों के लिए इस्तेमाल होती है। यानी अन्य डिवाइस को चार्ज करने के साथ-साथ यह स्वयं को भी चार्ज कर सकता है। इस केबल को पावरबैंक को कैरी करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। पावरबैंक में स्टैंडर्ड USB-C पोर्ट भी दिया गया है। यह टू-वे चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 

Aero 10 पावरबैंक USB के माध्यम से 20W की आउटपुट देता है। यह स्मार्टफोन्स के अलावा छोटे डिवाइसेज जैसे वायरलैस ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, फिटनेस बैंड आदि को भी चार्ज कर सकता है। इसके साथ ही यह टैबलेट को भी चार्ज कर सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  2. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  3. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  4. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  2. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  3. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  4. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  5. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  6. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  7. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  8. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  9. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  10. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.