620 km की लॉन्ग रेंज के साथ Polestar 3 हुई पेश, 210 kmph है टॉप स्पीड

Polestar 3 एक डुअल-मोटर पावरट्रेन के साथ लॉन्च होगी, जो स्टैंडर्ड तौर पर 489hp की मैक्सिमम पावर और 840Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2022 19:51 IST
ख़ास बातें
  • EV स्टैंडर्ड तौर पर 489hp की पावर और 840Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगी
  • परफॉरमेंस पैक के साथ, पावर आउटपुट 517hp और 910Nm हो जाएगा
  • 0-100kmph तक मात्र 4.7 सेकंड में पहुंच सकती है Polestar 3 इलेक्ट्रिक कार

Polestar 3 की टॉप स्पीड 210 kmph होगी

Polestar ने अपने दूसरे सीरीज-प्रोडक्शन मॉडल - Polestar 3 इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत लॉन्ग रेंज होगी, क्योंकि कंपनी के दावे को माना जाए तो यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 620 km की रेंज देगी। इसके लिए कंपनी ने ईवी में 111kWh क्षमता का बैटरी पैक फिट किया है। इसमें ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर्स मिलेगी, जो 517hp की मैक्सिमम पावर और 910Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगी। 

Polestar ने फिलहाल Polestar 3 की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया गया है। यह इलेक्ट्रिक कार Volvo के नए SPA2 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और Volvo X90 SUV के समान होगी। यूं तो Polestar 1 और 2 Volvo के कॉन्सेप्ट पर आधारित हैं, लेकिन Polestar 3 को कंपनी ने खुद शुरुआत से डिजाइन किया है।
 

पोलस्टार 3 एक डुअल-मोटर पावरट्रेन के साथ लॉन्च होगी, जो स्टैंडर्ड तौर पर 489hp की मैक्सिमम पावर और 840Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगी। कार निर्माता का दावा है कि ईवी में एक रियर-बायस्ड ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस होगी, जहां पीछे के पहियों को ज्यादा पावर भेजी जाएगी।

इसकी बदौलत दावे अनुसार, यह कार 5.0 सेकंड में 0-100kmph की स्पीड पकड़ने में सक्षम होगी। इतना ही नहीं, इसकी टॉप स्पीड 210kmph बताई गई है।
Advertisement

परफॉरमेंस पैक के साथ, पावर आउटपुट 517hp और 910Nm का हो जाएगा और कंपनी का मानें तो इस पोलस्टार इलेक्ट्रिक कार का पावरट्रेन कार को 0-100kmph तक 4.7 सेकंड में पहुंचा देगा। कार में 111kWh क्षमता का बैटरी पैक होगा और कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक कार WLTP साइकिल में 620km की रेंज निकाल सकेगी। यह बैटरी पैक मैक्सिमम 250kW का चार्जिंग रेट सपोर्ट करेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Polestar, Polestar 3
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.