Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी

चीन की Photon Matrix ने AI, LiDAR और Laser तकनीक से लैस मच्छर मारने वाली मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू किया है। कंपनी 1 मिनट में 1,800 मच्छर मारने का दावा करती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 अगस्त 2026 18:01 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी का दावा: एक मिनट में 1,800 तक मच्छरों का सफाया
  • AI Vision, LiDAR और मिलीमीटर-वेव रडार से करती है पहचान
  • Infrared और Blue Laser मॉडल का प्री-ऑर्डर शुरू

Photon Matrix की AI और Laser तकनीक वाली मच्छर मारने वाली मशीन

Photo Credit: AI Generated

मच्छरों से बचने के लिए अब तक कॉइल, स्प्रे, इलेक्ट्रिक मशीन और मच्छरदानी जैसे तरीके इस्तेमाल होते रहे हैं। लेकिन चीन की एक कंपनी ने मच्छरों से निपटने के लिए ऐसा गैजेट तैयार किया है, जो किसी साइंस-फिक्शन फिल्म की मशीन जैसा लगता है। Photon Matrix नाम का यह डिवाइस हवा में उड़ रहे मच्छरों को पहचानकर लेजर से निशाना बनाने का दावा करता है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम एक सेकंड में 30 और एक मिनट में 1,800 तक मच्छरों को खत्म कर सकता है। हालांकि, यह आंकड़ा कंपनी का दावा है और इसे स्वतंत्र परीक्षण से अभी साबित नहीं किया गया है।

खास बात यह है कि Photon Matrix अब सिर्फ प्रोटोटाइप नहीं रह गया है। कंपनी ने अगस्त में इसके बड़े पैमाने पर उत्पादन की शुरुआत की है और आधिकारिक वेबसाइट पर इसके प्री-ऑर्डर फिलहाल खुले हुए हैं। कंपनी के मुताबिक भुगतान की पुष्टि के बाद ऑर्डर को 120 कैलेंडर दिनों के भीतर भेजने का अनुमान है।

Advertisement

मच्छर को पहचानकर लेजर से करता है निशाना

Photon Matrix की सबसे खास बात इसका सेंसर सिस्टम है। कंपनी के मुताबिक इसमें LiDAR, मिलीमीटर-वेव रडार और AI आधारित विजन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। ये सिस्टम आसपास के इलाके को लगातार स्कैन करते हैं और उड़ने वाली छोटी चीजों की पहचान करते हैं।

जब सिस्टम को मच्छर जैसा लक्ष्य दिखाई देता है, तो वह उसकी दूरी और आकार जैसी जानकारी जांचता है। इसके बाद अंदर लगा लेजर सिस्टम उस जगह पर निशाना साधता है। कंपनी का कहना है कि यह प्रक्रिया कुछ मिलीसेकंड में हो सकती है।

Advertisement

डिवाइस करीब 6 मीटर की दूरी तक और 90 डिग्री के स्कैनिंग क्षेत्र में काम करने के लिए बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक यह 2 से 20 मिलीमीटर आकार के छोटे उड़ने वाले कीड़ों को ट्रैक कर सकता है, बशर्ते उनकी गति करीब 1 मीटर प्रति सेकंड तक हो।

1 सेकंड में 30 मच्छर मारने का दावा

यही वह आंकड़ा है जिसकी वजह से Photon Matrix सोशल मीडिया पर चर्चा में आया है। कंपनी का दावा है कि इसका सिस्टम हर सेकंड 30 तक मच्छरों को निशाना बना सकता है, यानी सैद्धांतिक तौर पर एक मिनट में 1,800 तक।

Advertisement

लेकिन इसे समझना जरूरी है कि 1,800 मच्छर प्रति मिनट कोई स्वतंत्र रूप से प्रमाणित घरेलू प्रदर्शन आंकड़ा नहीं है। उपलब्ध रिपोर्टिंग में इसे कंपनी के दावे के तौर पर ही पेश किया गया है। The Register और CGTN समेत रिपोर्टों में भी इसके वास्तविक इस्तेमाल की प्रभावशीलता को लेकर स्वतंत्र परीक्षण की जरूरत बताई गई है।

कीमत करीब 1 लाख रुपये

Photon Matrix फिलहाल दो तरह के मॉडल पेश कर रही है। इनमें Infrared और Blue Laser वर्जन शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक Infrared मॉडल में 976nm की अदृश्य इंफ्रारेड रोशनी का इस्तेमाल होता है और इसे घर के अंदर इस्तेमाल करने के लिए सुझाया गया है। वहीं Blue Laser मॉडल में 450nm की दिखाई देने वाली नीली रोशनी होती है और इसे बगीचे, बालकनी, टेरेस या दूसरे बाहरी स्थानों के लिए ज्यादा उपयुक्त बताया गया है।

Advertisement

यह कोई सस्ता मच्छर भगाने वाला गैजेट नहीं है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर Infrared मॉडल की कीमत $988 और Blue Laser मॉडल की कीमत $1,088 है। Blue Laser मॉडल की भारतीय मुद्रा में कीमत करीब ₹1.03 लाख बैठती है, हालांकि टैक्स और दूसरे स्थानीय शुल्क अलग हो सकते हैं। फिलहाल दोनों मॉडल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी का कहना है कि ऑर्डर भुगतान की पुष्टि के बाद 120 दिनों के भीतर भेजे जाने की उम्मीद है। शिपिंग की तारीख को कंपनी ने गारंटीड डिलीवरी डेट नहीं बताया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.