PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप

अब VISA पेमेंट की सारी सुविधाएँ आपको PhonePe में ही मिल जाएंगीं, आपको अपने साथ फिजिकल कार्ड लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 सितंबर 2026 07:31 IST
ख़ास बातें
  • VISA सपोर्टेड क्यूआर कोड को स्कैन करके सीधे PhonePe से होगी पेमेंट
  • POS मशीनों पर केवल फोन को टैप करके कॉन्टेक्टलेस पेमेंट की सुविधा
  • Smart Accept छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी सुविधा लाता है

एंड्रॉयड यूजर्स अब सीधे PhonePe के माध्यम से (POS) मशीनों पर केवल फोन को टैप करके कॉन्टेक्टलेस पेमेंट कर सकते हैं।

PhonePe भारत का पहला ऐसा ऐप बन गया है जो अब इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन करने के लिए 'क्रॉस बॉर्डर स्कैन टू पे' (Cross Border Scan to Pay) सुविधा देता है। इसके साथ ही Phone Pe अब VISA कार्ड की तीनों प्रमुख सर्विस उपलब्ध करवाने वाला ऐप बन गया है जो ऑनलाइन डिवाइस टोकनाइजेशन, टैप टू पे और क्रॉस-बॉर्डर स्कैन टू पे को सपोर्ट करता है। यानी अगर आप PhonePe इस्तेमाल करते हैं और आप VISA कार्ड के द्वारा पेमेंट करना चाहते हैं तो अब VISA पेमेंट की सारी सुविधाएँ आपको PhonePe में ही मिल जाएंगीं, आपको अपने साथ फिजिकल कार्ड लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी। आइए जानते हैं इन नई सर्विसेज के बारे में विस्तार से, ये कैसे काम करती हैं। 

PhonePe अब अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन के लिए 'क्रॉस बॉर्डर स्कैन टू पे' को सपोर्ट करने वाला पहला भारतीय पेमेंट ऐप (via) बन गया है। इसके लिए PhonePe और VISA ने भागीदारी की है। दोनों कंपनियां मिलकर ग्लोबल लेवल पर लाखों भारतीयों के लिए व्यापक कार्डरहित पेमेंट को उपलब्ध करवाने के लिए साथ आई हैं। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 में PhonePe ने Visa के साथ साझेदारी की घोषणा की। 

कैसे काम करता है फीचर

PhonePe और VISA मिलकर यूजर्स के लिए नए पेमेंट सॉल्यूशन लेकर आए हैं। एक बार जब यूजर्स अपना VISA कार्ड PhonePe में सेव कर लेते हैं बस काम हो गया! अब आपको हमेशा कार्ड अपने साथ लेकर नहीं घूमना पड़ेगा। उसके बाद आज जहां चाहे पेमेंट कर सकते हैं। यानी दुकानों पर पेमेंट करने, अपने पसंदीदा मर्चेंट्स के पास ऑनलाइन चेक-आउट करने या विदेश यात्रा के दौरान QR कोड स्कैन करने के लिए बस आपको अपने फोन को टैप करना होगा, और हो गई पेमेंट! यानी अब यूजर को अब फिजिकल कार्ड साथ रखने की जरूरत ही नहीं पड़ने वाली है।

PhonePe, VISA के लिए कौन से तीन पेमेंट फीचर्स करता है सपोर्ट

क्रॉस बॉर्डर स्कैन टू पे: जैसा कि नाम से पता चलता है, इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन इसमें शामिल किया गया है। विदेशों में VISA सपोर्टेड क्यूआर कोड को स्कैन करके यूजर अब PhonePe से सीधे भुगतान कर सकते हैं। इसमें 14 देशों की सूचि शामिल है जिसमें सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, श्रीलंका, जापान, चीन और दक्षिण कोरिया जैसे नाम हैं। इन देशों में जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए करेंसी एक्सचेंज की दिक्कतें अब दूर हो जाएंगीं। 
टैप टू पे: एंड्रॉयड यूजर्स अब सीधे PhonePe के माध्यम से (POS) मशीनों पर केवल फोन को टैप करके कॉन्टेक्टलेस पेमेंट कर सकते हैं। 
स्मार्ट एक्सेप्ट: Smart Accept छोटे व्यापारियों के लिए बड़ी सुविधा लाता है जिसमें यूजर बिना किसी POS मशीन के ही स्मार्टफोन पर पेमेंट स्वीकर करने की सुविधा पाते हैं। 
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.