Ottobike ने दिखाई कॉन्‍सेप्‍ट e-bike CR-21, 230km रेंज और 130km/h की स्‍पीड का दावा

Ottobike CR-21 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 9.6kWh की बैटरी दी गई है। यह 50 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत स्‍पीड से 230km रेंज की गारंटी दे सकती है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2021 17:08 IST
ख़ास बातें
  • ताइवान के इलेक्ट्रिक मोटरबाइक ब्रैंड Ottobike ने यूरोप में दिखाई बाइक
  • Ottobike CR-21 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 9.6kWh की बैटरी दी गई है
  • 2022 की पहली तिमाही में यह यूरोप में दस्‍तक दे सकती है

यूरोप में नई Ottobike की कीमत €9,390 ( लगभग 7 लाख 92 हजार 325) रुपये से शुरू हो सकती है

ताइवान बेस्‍ड इलेक्ट्रिक मोटरबाइक ब्रैंड Ottobike ने यूरोप में अपनी CR-21 कैफे रेसर कॉन्‍सेप्‍ट ई-मोटरसाइकिल को दिखाया है। CR-21 एक बार चार्ज करने पर 230 किलोमीटर तक की रेंज देती है और 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकती है। इटली के मिलान में EICMA 2021 के दौरान Ottobike ने  CR-21 कैफे रेसर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पेश किया। कंपनी का कहना है कि इस ई-बाइक को 11kW इलेक्ट्रिक मोटर से पावर मिलती है, जो 300cc बाइक के बराबर स्‍पीड देने में सक्षम होगी।

Ottobike CR-21 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 9.6kWh की बैटरी है। यह 50 किलोमीटर प्रति घंटे की एवरेज स्‍पीड से 230km रेंज दे सकती है। ई-बाइक के फ्रंट में 41mm अपसाइड-डाउन फोर्क सस्पेंशन के साथ पिछले हिस्से में 230mm के एडजस्टेबल मोनो-शॉक हैं। Ottobike CR-21 को Brembo डिस्क ब्रेक से ब्रेकिंग पावर मिलती है। इसके 17-इंच के पहियों में Maxxis टायरों के साथ ABS लगा है। इस बाइक में TFT डैश और साइड स्टैंड सेफ्टी सेंसर भी है। Ottobike CR-21 में keyless स्‍टार्ट भी दिया गया है।  
Advertisement

अपने आकर्षक डिजाइन के साथ Ottobike CR-21 साल 2022 की पहली तिमाही में यूरोप में दस्‍तक दे सकती है। हालांकि इसकी कोई निश्चित जानकारी नहीं है कि यह बाइक तब भी रोल आउट होगी या नहींं। प्राइसिंग डिटेल से संकेत मिलते हैं कि यूरोप में नई Ottobike की कीमत €9,390 ( लगभग 7 लाख 92 हजार 325) रुपये से शुरू होगी।

EICMA में पेश किए गए कुछ और ताकतवर मॉडल्‍स की बात करें, तो इनमें TY-M नाम की इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक भी है। इसमें दो वेरिएंट रोल आउट होने की बात कही जा रही है।TY-M की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 
Advertisement

इलेक्ट्रिक बाइक्‍स का सेगमेंट बहुत तेजी से रफ्तार पकड़ गया है। कई स्‍टार्टअप्‍स भी इसमें दांव लगा रहे हैं और लोगों के सामने बेहतरीन ऑप्‍शन पेश कर रहे हैं। क्‍या ताइवानी ब्रैंड Ottobike अपने मॉडल्‍स को दूसरे मार्केट में भी पेश करेगी, यह आने वाले वक्‍त में क्लियर हो सकेगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ottobike, ottobike EICMA 2021, Electric bike, EICMA 2021
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.