ओर्री, दिलजीत, आलिया…इन 10 सेलिब्रिटीज के नाम पर हो रहा सबसे ज्‍यादा ऑनलाइन स्‍कैम

मैकेफी ने ‘एनुअल सेलिब्रिटी हैकर हॉट लिस्‍ट 2024’ को रिलीज किया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2024 17:39 IST
ख़ास बातें
  • मैकेफी ने जारी की सेलिब्र‍िटी हैकर हॉट लिस्‍ट
  • सेलिब्रि‍टीज के नामों का इस्‍तेमाल करके धोखाधड़ी
  • लोगों के साथ हो रहे हैं फाइनेंशियल स्‍कैम

लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर दिलजीत दोसांझ का नाम है। उनका 'दिल-लुमिनाती' कॉन्सर्ट टूर, टिकट घोटालों की वजह से भी सुर्खियों में है।

Photo Credit: लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर आलिया भट्ट का नाम है। चौथे नंबर पर रणवीर सिंह हैं।

साइबर धोखाधड़ी लोगों के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया है। इस पर एक चौंकाने वाली जानकारी ऑनलाइन प्रोटेक्‍शन कंपनी मैकेफी (McAfee) ने दी है। मैकेफी ने ‘एनुअल सेलिब्रिटी हैकर हॉट लिस्‍ट 2024' को रिलीज किया है। इसमें उन कलाकारों, स्‍टार्स का जिक्र है, जिनके नाम का इस्‍तेमाल करके साइबर अपराधी मैलेशिएस वेबसाइट बनाते हैं और स्‍कैम को अंजाम देते हैं। अगर आप भी दिलजीत दोसांझ, आलिया भट्ट, विराट कोहली या ओर्री के फैन हैं, तो उनसे जुड़े ऑनलाइन लिंक्‍स पर क्लिक करने से पहले 10 बार सोचें। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन सेलिब्रिटिज से जुड़े सर्च रिजल्‍ट सबसे ज्‍यादा जोखिम वाले होते हैं। 

सेलिब्रिटीज के नामों का इस्‍तेमाल करके लोगों से फ्रॉड किया जाता है। उनकी पर्सनल इन्‍फर्मेशन चुराई जाती है। पैसों की धोखाधड़ी होती है। 
Advertisement

लिस्‍ट में ओरहान अवत्रमणि यानी ओर्री का नाम टॉप पर है। हाल में उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी है। सोशल मीडिया पर दूसरे सेलिब्र‍िटीज के साथ उनकी खूब तस्‍वीरें नजर आती हैं। ऑरी जैसे सेलिब्रिटीज के बारे में इंटरनेट पर पुख्‍ता जानकारी की कमी है, जिसका फायदा साइबर अपराधी उठाते हैं और उन लोगों को निशाना बनाते हैं, जो ओर्री या उन जैसे सेलिब्र‍िटीज को सर्च करते हैं। 

लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर दिलजीत दोसांझ का नाम है। उनका 'दिल-लुमिनाती' कॉन्सर्ट टूर, टिकट घोटालों की वजह से भी सुर्खियों में है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्च वॉल्‍यूम में बढ़ोतरी के कारण साइबर अपराधी दिलजीत के नाम का इस्‍तेमाल करके लोगों से फ्रॉड करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए नकली टिकटिंग वेबसाइट तक बनाई गई हैं। 
Advertisement

लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर आलिया भट्ट का नाम है। चौथे नंबर पर रणवीर सिंह और पांचवें पर विराट कोहली हैं। उनके बाद सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, आमिर खान और महेंद्र सिंह धौनी के नाम पर भी लोगों को चूना लगाया जा रहा है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.