Online Shopping Fraud: iPhone की जगह पार्सल में रख दिए डमी! डिलीवरी पर्सन फरार

स्टेशन इनचार्ज रवि ने बताया कि 27 मार्च को ललित को पार्सल डिलीवर करने के लिए दिया गया था। जिसमें 10 iPhone और AirPods थे।

विज्ञापन
अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023 09:51 IST
ख़ास बातें
  • डिलीवरी पर्सन ने कथित तौर पर 10 iPhone चुराकर उनके बदले डमी फोन रख दिए।
  • कस्टमर ने भी पार्सल न प्राप्त होने पर ऑर्डर को कैंसिल करवा दिया।
  • खबर लिखे जाने के समय तक आरोपी को फरार बताया गया है।

डिलीवरी पर्सन ने कथित तौर पर 10 iPhone चुराकर उनके बदले डमी फोन पार्सल में रख दिए।

Online Shopping Fraud: Amazon, Flipkart जैसे दिग्गज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर्स के बारे में कई बार आपने भी सुना होगा कि कंपनी ने सामान की जगह पार्सल में पत्थर भेज दिए या ऐसा ही कुछ घपला कर दिया। कई बार इसके पीछे कोई और ही जिम्मेदार होता है। दिल्ली से सटे गुरूग्राम में हेरा-फेरी का एक बड़ा मामला सामने आया है जिसमें डिलीवरी पर्सन ने ही iPhone को बदल कर उसके बदले डमी यानि नकली आईफोन उसमें रख दिए। आइए आपको पूरा मामला बताते हैं। 

एक ई-कॉमर्स कंपनी के डिलीवरी पर्सन ने कथित तौर पर 10 iPhone चुराकर उनके बदले डमी फोन पार्सल में रख दिए। PTI के अनुसार, Amazon के पार्सल डिलीवर करने वाली कंपनी Matrix Finance Solution के स्टेशन इनचार्ज रवि ने बताया कि आरोपी ने बीच रास्ते में ही इस फ्रॉड को अंजाम दिया और नकली आईफोन पार्सल में रख दिए। इसके बाद कस्टमर को वह पार्सल न पहुंचाकर उसने अपने भाई को कंपनी में वह पार्सल यह कहकर लौटाने के लिए भेज दिया कि कस्टमर से संपर्क ही नहीं हो पाया। 

स्टेशन इनचार्ज रवि ने बताया कि 27 मार्च को ललित को पार्सल डिलीवर करने के लिए दिया गया था। जिसमें 10 iPhone और AirPods थे। ललित ने पार्सल में डमी रख कर अपने भाई मनोज को वह पार्सल लौटाने के भेज दिया। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, रवि को पैकेज के साथ छेड़छाड़ का शक हुआ। पार्सल खोला गया और कंपनी ने पाया कि अंदर नकली आईफोन रखे हुए थे। 

उधर कस्टमर ने भी पार्सल न प्राप्त होने पर ऑर्डर को कैंसिल करवा दिया। डिलीवरी पर्सन ललित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी, धारा 408 के तहत कर्मचारी द्वारा विश्वासघात करने को लेकर FIR दर्ज की गई है। मामला बिलासपुर पुलिस स्टेशन से सामने आया है। खबर लिखे जाने के समय तक आरोपी को फरार बताया गया है, जिसके लिए तलाश कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.