न्‍यू यॉर्क से लंदन 1 घंटे में? Elon Musk का दावा- 20 अरब डॉलर में बन जाएगी सुरंग, जानें

हाल ही में एलन मस्‍क ने कहा कि उनकी कंपनी द बोरिंग कंपनी (The Boring Company) ट्रान्साटलांटिक सुरंग को 20 अरब डॉलर में बना सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2024 12:37 IST
ख़ास बातें
  • एलन मस्‍क ने किया दावा
  • न्‍यू यॉर्क से लंदन को 1 घंटे में कनेक्‍ट करने का दावा
  • द बोरिंग कंपनी बना सकती है सुरंग

हाल ही में मस्‍क ने दावा किया कि द बोरिंग कंपनी सिर्फ 20 अरब डॉलर में ट्रांसअटलांटिक सुरंग को पूरा कर सकती है।

न्‍यू यॉर्क शहर और लंदन के बीच की दूरी साढ़े पांच हजार किलोमीटर से ज्‍यादा है। आमतौर पर यह सफर फ्लाइट के जरिए कई घंटों में पूरा होता है। पर क्‍या फ्यूचर में यह दूरी सिर्फ एक घंटे में तय हो जाएगी। दोनों शहरों को एक ट्रान्साटलांटिक सुरंग से जोड़ने का विचार है। हाल ही में एलन मस्‍क (Elon Musk) ने कहा कि उनकी कंपनी द बोरिंग कंपनी (The Boring Company) इस सुरंग को 20 अरब डॉलर में बना सकती है। वैसे यह कॉन्‍सेप्‍ट नया नहीं है। कई वर्षों से अटलांटिक महासागर के नीचे 4800 किलोमीटर से ज्‍यादा लंबी एक सुरंग बनाने की बात होती रही है। हालांकि इसे अव्‍यवहारिक माना जाता रहा है, क्‍योंकि ना सिर्फ खर्च ज्‍यादा आएगा, बल्कि तकनीकी तौर पर भी चुनौतियां सामने होंगी। अब मस्‍क के बयान और तकनीक में हो रही तरक्‍की ने इस विचार को फ‍िर से चर्चाओं में ला दिया है। 

टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रान्साटलांटिक सुरंग के तहत अटलांटिक महासागर के नीचे एक सुरंग बनाने का विचार कई वर्षों से प्रस्‍तावित है। माना जाता है कि इस सुरंग में अमेरिका और यूके के बीच हाईस्‍पीड ट्रेन को चलाया जाएगा। मौजूदा वक्‍त में लंदन और न्‍यू यॉर्क का सफर फ्लाइट से 8 घंटे में पूरा होता है, जबकि ट्रान्साटलांटिक सुरंग की थ्‍योरी इस सफर को सिर्फ एक घंटे में खत्‍म कर देगी। ऐसा हुआ तो यह दुनिया के ट्रांसपोर्टेशन सिस्‍टम के लिए एक क्रांतिकारी कदम होगा। 

ट्रान्साटलांटिक सुरंग की लागत पिछले अनुमानों में 19.8 ट्रिलियन डॉलर आंकी गई है। इसकी तुलना फ्रांस और इंग्‍लैंड को जोड़ने वाली उस 38 किलोमीटर लंबी सुरंग से करें जो पानी के नीचे है, तो उसमें 12 अरब डॉलर की लागत आई थी और 12 साल में प्रोजेक्‍ट पूरा हुआ था। उस हिसाब से ट्रान्साटलांटिक सुरंग को बनाने में कई साल लग जाएंगे और खर्च की तो कल्‍पना भी नहीं की जा सकती! 

लेकिन एलन मस्‍क कुछ और ही दावा कर रहे हैं। वह अपनी एक कंपनी, ‘द बोरिंग कंपनी' के जरिए ऐसे प्रोजेक्‍ट्स के लिए प्रस्‍ताव देते हैं, जो अनोखे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में मस्‍क ने दावा किया कि द बोरिंग कंपनी सिर्फ  20 अरब डॉलर में ट्रांसअटलांटिक सुरंग को पूरा कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, मस्‍क का यह आत्‍मविश्‍वास सुरंग निर्माण में आई तकनीकी प्रगति और हाइपरलूप कॉन्‍सेप्‍ट से आया हो सकता है। 
Advertisement

हाइपरलूप तकनीक काफी चर्चाओं में है। इस तकनीक में कोई गाड़ी, वैक्‍यूम-सील सुरंगों से गुजरती है। थ्‍योरी है कि हाइपरलूप में चलने वाली ट्रेनें 4800 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड हासिल कर सकती हैं। ऐसा मुमकिन हुआ तो न्‍यू यॉर्क से लंदन की दूरी एक घंटे में पूरी हो जाएगी। हालांकि यह सिर्फ विचार है। इसमें आने वाली चुनौतियों को समझा जाना अभी बाकी है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  2. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  3. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  10. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.