Nembharat कर रहा भारत में एंट्री, Bharat Taxi के बाद अब Ola और Uber को मिलेगी टक्कर?

भारत में किफायती राइड-बुकिंग प्लेटफॉर्म Bharat Taxi के बाद अब Nembharat लॉन्च की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 फरवरी 2026 10:41 IST
ख़ास बातें
  • Nembharat ड्राइवरों से कोई कमीशन या मेंबरशिप चार्ज नहीं लिया जाएगा।
  • Nembharat से जुड़ने वाले ड्राइवर हर राइड से अपनी पूरी कमाई रख सकते हैं।
  • Nembharat में बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के उचित किराया भी सुनिश्चित होगा।

Nembharat जीरी कमीशन सर्विस है।

Photo Credit: WEML

भारत में किफायती राइड-बुकिंग प्लेटफॉर्म Bharat Taxi के बाद अब Nembharat लॉन्च की तैयारी कर रहा है जो कि ड्राइवर के कमीशन और यात्रियों के लिए सर्ज प्राइसिंग को खत्म करने का वादा करता है। यह Ola और Uber जैसी राइड-हेलिंग कंपनियों को सीधे तौर पर कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। नेम्भारत के लॉन्च घोषणा देश में भारत टैक्सी के लॉन्च के तुरंत बाद हुई है। हालांकि, भारत टैक्सी एक सहकारी सर्विस है। इसका स्वामित्व सार्वजनिक या निजी कंपनी के पास नहीं है। इसे विशेष तौर पर सहकारिता मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है। यहां हम आपको Nembharat के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

वर्ल्ड इकोनॉमिक मोबिलिटी लिमिटेड (WEML) ने भारत में Nembharat की सर्विस शुरू करने की घोषणा की है। हालांकि, अभी तक सटीक लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। Nembharatका संचालन नारायणहिती ट्रस्ट के तहत किया जाता है। WEML के अनुसार, नेम्भारत को प्रीपेड और कैशलेस राइड हेलिंग सर्विस के तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसे ड्राइवर्स की इनकम में होने वाली अनिश्चितता को दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है।

कोई कमीशन नहीं
WEML का कहना है कि ड्राइवरों से कोई कमीशन या मेंबरशिप चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसका मतलब है कि Nembharat से जुड़ने वाले ड्राइवर हर राइड से अपनी पूरी कमाई रख सकते हैं। यात्रियों के लिए प्रीपेड और कैशलेस सिस्टम के जरिए बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के उचित किराया भी सुनिश्चित होगा। Nembharat के जरिए WEML का लक्ष्य देश के ट्रांसपोर्ट सेक्टर को नया रूप देना है, जो वर्तमान में कम इनकम को लेकर चालकों की हड़तालों और सिक्योरिटी और अनिश्चित किराए पर यात्रियों की शिकायतों से परेशान है। WEML ने फिलहाल उन क्षेत्रों का खुलासा नहीं किया है जहां पर नेम्भारत सर्विस शुरू की जाएगी। लेकिन यह सर्विस एक नेशनल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के तौर पर काम करेगी।

आपको बता दें कि Nembharat अपनी सर्विस में कैब और ऑटो-रिक्शा समेत कई ट्रांसपोर्ट साधनों को इंटीग्रेट करेगा। इसका सिस्टम सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन ऑथोरिटी (CCPA) के दिशानिर्देशों के अनुरूप है। इसका उद्देश्य कर्मचारी स्टैंडर्ड और कंज्यूमर प्रोटेक्शन के बीच संतुलन बनाना है। फिलहाल सिक्योरिटी प्रोटोकॉल जैसे कि कानून प्रवर्तन और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ कनेक्शन की पुष्टि नहीं हुई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.