भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा

NDMA के मोबाइल फोन ब्रॉडकास्ट अर्ली वार्निंग मैसेज सिस्टम में ऐसे फीचर को शामिल किया जा सकता है, जिससे खोए हुए लोगों को खोजने और अपराधियों को पकड़ने में काफी हद तक मदद मिल पाएगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जून 2026 09:40 IST
ख़ास बातें
  • मोबाइल अलर्ट सिस्टम आपातकालीन स्थितियों में लोगों को सतर्क करता है।
  • NDMA का अलर्ट सिस्टम लोगों के मोबाइल पर जानकारी देता है।
  • NDMA का मोबाइल अलर्ट सिस्टम फोन पर फोटो भेज सकता है।

मोबाइल अलर्ट सिस्टम लोगों को सचेत करता है।

Photo Credit: Pexels/Tima Miroshnichenko

स्मार्टफोन यूजर्स को पिछले कुछ वक्त से दिन और रात के समय में इमरजेंसी अलर्ट मैसेज मिले और शायद आपने भी अपने मोबाइल फोन पर ऐसा देखा होगा। दरअसल फुल स्क्रीन नोटिफिकेशन और तेज आवाज के साथ आने वाले ये अलर्ट्स देश के नागरिकों को मौसम, प्राकृतिक आपदा और अन्य आपातकालीन स्थितियों से सतर्क करने के लिए तैयार किए गए हैं। हालांकि, इन अलर्ट्स को लेकर कई लोगों ने परेशान भी जाहिर की और बहुत लोगों को इससे फायदा भी हुआ। अब नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी (NDMA) अपने मोबाइल फोन ब्रॉडकास्ट अर्ली वार्निंग मैसेज सिस्टम में कई बदलाव करने का प्लान बना रहा है। जी हां मोबाइल पर आने वाला यह वार्निंग सिस्टम खोए हुए बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को खोजने में मदद करेगा। साथ ही साथ यह सिस्टम अपराधियों और आतंकवादियों को पकड़ने में भी अहम भूमिका निभाएगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

गुमशुदा लोगों को खोजने में मदद

एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार, NDMA के मोबाइल फोन ब्रॉडकास्ट अर्ली वार्निंग मैसेज सिस्टम में ऐसे फीचर को शामिल किया जा सकता है, जिससे खोए हुए लोगों को खोजने और अपराधियों को पकड़ने में काफी हद तक मदद मिल पाएगी। इस सिस्टम में उस जगह के कुछ किलोमीटर के दायरे के अंदर खोए हुए लोगों की फोटो के साथ मैसेज को उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के मोबाइल फोन पर भेजा जाएगा। ऐसे में खोए हुए व्यक्ति की जानकारी तुरंत लोगों तक पहुंचेगी और जल्द खोजने में मदद मिलेगी।

तुरंत पकड़ जाएंगे अपराधी

साथ ही साथ कुख्यात अपराधियों और खतरनाक आतंकवादियों को पकड़ने के लिए और लोगों को सचेत करने के लिए उनकी फोटो को मोबाइल फोन मैसेज के जरिए लोगों तक भेजा जाएगा। यह सिस्टम पुलिस की कस्टडी से भागे हुए या जेल से फरार अपराधियों को पकड़ने में मदद करेगा। लोगों के मोबाइल फोन पर उनकी फोटो तुरंत पहुंचेगी, जिससे लोगों को उन अपराधियों के बारे में पता चलेगा। इससे अपराधी तुरंत पकड़ा जा सकेगा और पुलिस को बहुत मदद मिलेगी। हालांकि, इस प्रकार के फीचर्स को कब शामिल किया जाएगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.