National Technology Day 2025: आज भारत मना रहा 'नेशनल टेक्नोलॉजी डे'! कब, क्यों, कैसे हुआ शुरू ... जानें सबकुछ

आज का दिन भारत के वैज्ञानिकों और उनकी उपलब्धियों को याद करने के लिए समर्पित किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 मई 2025 15:40 IST
ख़ास बातें
  • भारत के तकनीकी इतिहास की दृष्टि से आज महत्वपूर्ण दिन
  • 11 मई 1998 में राजस्थान के पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया गया था
  • भारत सरकार ने 1999 में 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस घोषित किया था

नेशनल टेक्नोलॉजी डे आज यानी 11 मई 2025 को जोश के साथ मनाया जा रहा है।

Photo Credit: vecteezy

National Technology Day 2025: भारत में आज यानी 11 मई को नेशनल टेक्नोलॉजी डे मनाया जा रहा है। यह दिन भारत के तकनीकी इतिहास की दृष्टि से बहुत अधिक महत्व रखता है। आज का दिन भारत के वैज्ञानिकों और उनकी उपलब्धियों को याद करने के लिए समर्पित किया गया है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य हमारे देश में विज्ञान और टेक्नोलॉजी सेक्टर में अभी तक हासिल की गईं उपलब्धियों को सम्मानित करना है। इसके साथ ही इसके मनाने के पीछे लोगों को टेक्नोलॉजी के महत्व से अवगत करवाना और उसमें योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास कि यह कब, कैसे और क्यों शुरू किया गया। 

नेशनल टेक्नोलॉजी डे क्यों मनाया जाता है
नेशनल टेक्नोलॉजी डे आज यानी 11 मई 2025 को जोश के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन भारत ने, यानी 11 मई 1998 में राजस्थान के पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया था। भारत ने उस दौरान लगातार 5 सफल न्युक्लियर टेस्ट किए थे जो ऑपरेशन 'शक्ति' के तहत किए गए थे। इस ऐतिहासिक घटना ने भारत को परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित किया और दुनिया को अपनी वैज्ञानिक क्षमताओं का परिचय दिया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के सम्मान में भारत सरकार ने 1999 में 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) के रूप में घोषित किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नेशनल टेक्नोलॉजी डे 2025 पोस्ट भी किया है। देखें-  

नेशनल टेक्नोलॉजी डे 2025 थीम
हरेक साल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट बोर्ड (TDB) नेशनल टेक्नोलॉजी डे के लिए एक थीम चुनता है। नेशनल टेक्नोलॉजी डे 2025 थीम है- Innovate for a Sustainable Future यानी 'टिकाऊ भविष्य के लिए नवाचार।' जिसका मतलब है वर्तमान और भविष्य में आने वाली चुनौतियों जैसे क्लाइमेट चेंज, क्लीन एनर्जी, और डिजिटल इनक्लूशन में साइंस और टेक्नोलॉजी की क्या भूमिका रहने वाली है। 
Advertisement

नेशनल टेक्नोलॉजी डे शैक्षणिक संस्थान, सरकारी निकाय और टेक कंपनियाँ इनोवेशन और वैज्ञानिक सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार, प्रदर्शनियाँ और जागरूकता अभियान आयोजित करती हैं। अब जब भारत ज्ञान से प्रेरित और संचालित अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अपनी यात्रा में आगे बढ़ रहा है, नेशनल टेक्नोलॉजी डे एक बेहतर और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण में टेक्नोलॉजी की परिवर्तनकारी शक्ति को गहरे में अंकित करने का काम करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.