मात्र 18.75 रुपये खर्च में 145km चलेगा ये धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर, सर्विस का खर्च आएगा जीरो
TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने का खर्च कितना आता है। यहां आप यह जान सकते हैं कि इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने का खर्च कितने रुपये आता है और आप अपने लिए सही विकल्प का चयन कर पाएंगे।
TVS iQube की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 99,130 रुपये है।
TVS iQube ST वेरिएंट 145KM की रेंज प्रदान करता है।
TVS iQube S वेरिएंट में 100KM की रेंज प्रदान करता है।
TVS iQube
Photo Credit: TVS
अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं और यह समझ नहीं पा रहे हैं कि इन्हें चलाने का खर्च कितना आता है तो आज हम आपकी इस दुविधा को दूर करने वाले हैं। जी हां मार्केट में TVS का अधिक रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर भी आ चुका है। TVS अपने ऑफिशियल पेज पर दावा करता है कि TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने का खर्च कितना आता है। यहां आप यह जान सकते हैं कि इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने का खर्च कितने रुपये आता है और आप अपने लिए सही विकल्प का चयन कर पाएंगे। आइए इस स्कूटर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
टीवीएस का दावा है कि रोजाना TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने का खर्च सिर्फ 3 रुपये है। आप महज तीन रुपये में रोजाना 30 किमी तक स्कूटर को चला सकते हैं। टीवीएस के ऑफिशियल पेज के मुताबिक TVS iQube ST को एक बार में फुल चार्ज करने का खर्च 18.75 रुपये आता है। एक बार में फुल चार्ज करने पर 145 किमी तक चलाया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि अगर इस स्कूटर को 50000 किमी चलाया जाता है तो उसका खर्च सिर्फ 6,466 रुपये ही आएगा।
कीमत की बात की जाए तो TVS iQube की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 99,130 रुपये है। वहीं TVS iQube S की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 109,256 रुपये है। फिलहाल TVS iQube ST की कीमत का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन यह पहले से ही 999 रुपये की कीमत पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है।
रेंज की बात की जाए तो TVS iQube S वेरिएंट में 100KM की रेंज प्रदान करता है, वहीं TVS iQube ST वेरिएंट 145KM की रेंज प्रदान करता है। TVS iQube पहले 75KM की रेंज प्रदान करता था, लेकिन अब यह 100KM की रेंज प्रदान करता है। TVS iQube और TVS iQube S वेरिएंट की टॉप स्पीड 78KM है। वहीं चार्जिंग समय की बात करें तो ये दोनों वेरिएंट 4.3 घंटे में फुल चार्ज हो सकते हैं। वहीं TVS iQube ST वेरिएंट की टॉप स्पीड 82 किमी है। वहीं चार्जिंग समय की बात करें तो यह 4.06 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है।