अब यात्री के चेहरे की पहचान कर बैंक अकाउंट से कट जाएगा मेट्रो का किराया, इस देश ने शुरू किया अनोखा सिस्टम

यदि यात्री इस ऑप्शन को चुनते हैं, तो उन्हें पहले अपनी एक तस्वीर जमा करनी होगी और अपने ट्रांस्पोर्ट व बैंक अकाउंट को सिस्टम से लिंक करना होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2021 13:22 IST
ख़ास बातें
  • रूस की राजधानी में मॉस्को में शुरू हुआ एक अनोखा पेमेंट सिस्टम
  • मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के चेहरे की पहचान के जरिए कटेगा किराया
  • पेमेंट ऑप्शन अपनाने के लिए फोटो व बैंक अकाउंट को कराना होगा लिंक

Moscow Metro ने Face Pay के साथ मिलकर शुरू किया एक खास पेमेंट सिस्टम

रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow) में मेट्रो का बेहद विशाल नेटवर्क है और शुक्रवार को, मेट्रो ने राजधानी में मौजूद अपने 240 से अधिक स्टेशनों पर एक खास आधुनिक फेशियल रेकग्निशन (चेहरे की पहचान करने वाली) तकनीक को इंस्टॉल किया है। यह सिस्टम यात्रियों के चेहरे की पहचान कर उनके अकाउंट से किराये के पैसे अपने आप काट देगा। मेट्रो का कहना है कि यह दुनिया में अपनी तरह की पहली पहल है।

Reuters की रिपोर्ट कहती है कि 12.7 मिलियन (1 करोड़ 27 लाख) से अधिक आबादी वाला शहर मॉस्को, दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो-निगरानी सिस्टम से लैस है। इस शहर ने COVID-19 क्वारंटाइन लागू करने के लिए इसी सिस्टम का इस्तेमाल किया था। यहां तक कि राजनीतिक रैलियों में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों का दावा है कि पुलिस ने इसी सिस्टम का इस्तेमाल कर प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार किया था।
Advertisement

हालांकि, अब इस सिस्टम का उपयोग एक और काम के लिए होने वाला है। रूस में इस सिस्टम को संभाने वाला डिपार्टमेंट अब यात्रियों को इस सिस्टम के जरिए किराये का पैसा कटवाने का ऑप्शन दे रहा है। इसमें एंट्री करने वाले टर्नस्टाइल (गेट) पर "Face pay" नाम का एक सिस्टम लगाया जा रहा है, जो यात्री के सामने आने पर उसके चेहरे की पहचान करेगा और अपने आप पेमेंट हो जाएगा। हालांकि यात्री के लिए इस पेमेंट ऑप्शन को अपनाना अनिवार्य नहीं है। इसके अलावा, पहले से मौजूद अन्य पेमेंट ऑप्शन के साथ भी भुगतान किया जा सकेगा।

रिपोर्ट कहती है कि यदि यात्री इस ऑप्शन को चुनते हैं, तो उन्हें पहले अपनी एक तस्वीर जमा करनी होगी और अपने ट्रांस्पोर्ट व बैंक अकाउंट को सिस्टम से लिंक करना होगा। इसके बाद इस सिस्टम का इस्तेमाल करने के लिए यात्री को टर्नस्टाइल पर लगे "Face Pay" सिस्टम के कैमरा पर देखना होगा और एंट्री गेट अपने आप खुल जाएगा।
Advertisement

रूसी राजधानी के परिवहन विभाग के प्रमुख मैक्सिम लिक्सुटोव (Maxim Liksutov) ने एक बयान में कहा, "मॉस्को दुनिया का पहला शहर है जहां यह सिस्टम इस पैमाने पर काम कर रही है।" लिक्सुटोव आगे कहते हैं कि "फेस पे का उपयोग स्वैच्छिक है और भुगतान के अन्य तरीके उपयोग में रहंगे।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  2. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  3. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  4. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  5. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  6. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  8. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  9. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  10. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.