Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च

Meta भारत में Instagram for TV लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 नवंबर 2026 12:59 IST
ख़ास बातें
  • House of Instagram इवेंट के दौरान इसकी घोषणा की गई
  • यूजर्स अपने पसंदीदा क्रिएटर्स का कंटेंट अब बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे
  • Apple TV, Amazon Fire TV और Google TV पर होगा ऐप सपोर्ट

Meta भारत में Instagram for TV ऐप जल्द लॉन्च करने जा रही है।

Instagram, Facebook की पेरेंट कंपनी Meta अब भारतीय यूजर्स के लिए नई खुशखबरी लेकर आई है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह भारत में TV के लिए भी इंस्टाग्राम लॉन्च करने जा रही है। यानी स्मार्ट TV की बड़ी स्क्रीन पर रील्स का मजा लिया जा सकेगा। जो लोग कंटेंट को बड़े डिस्प्ले पर देखना पसंद करते हैं उनके लिए यह एक बड़ा फीचर होगा। इसमें यूजर शॉर्ट फॉर्म वीडियो को टेलीविजन की बड़ी स्क्रीन पर स्क्रॉल कर पाएंगे। यूजर्स इसके द्वारा रील, स्टोरी, और दूसरा कंटेंट भी टीवी पर देख सकेंगे। आइए जानते हैं फीचर कब होगा लॉन्च

Meta भारत में Instagram for TV लॉन्च करने जा रही है। शुक्रवार को कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है कि जल्द ही भारत में Instagram को TV पर भी लाया जाएगा। NDTV के अनुसार, House of Instagram इवेंट के दौरान इसकी घोषणा की गई है। मेटा ने कहा कि यूजर्स अपने पसंदीदा क्रिएटर्स का कंटेंट अब बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे। कंपनी ने बताया कि यूजर्स सभी के साथ मिलकर रील्स देखना ज्यादा पसंद करेंगे बजाय कि सिर्फ अकेले अपने मोबाइल के अंदर रील देखना। 

Instagram for TV विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा जिसमें Apple TV, Amazon Fire TV और Google TV आदि शामिल होंगे। कंपनी ने बताया है कि नया ऐप कुछ ही दिनों में भारत में लॉन्च होने वाला है। मेटा ने कहा, "हमें अपनी कम्युनिटी से पता चला है कि टीवी पर इंस्टाग्राम का इस्तेमाल अक्सर कई लोग मिलकर करते हैं। दोस्त और परिवार के सदस्य साथ बैठकर रील देखते हैं। रीयल टाइम में एक-दूसरे को सुझाव देते हैं। इसीलिए, इसके फीचर्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि आप अपने करीबियों के साथ इंस्टाग्राम पर नई चीजें खोज सकें, उन्हें शेयर कर सकें और साथ बैठकर मनोरंजन का आनंद ले सकें।"

Instagram TV पर कैसे चलेगा
जैसे ही कंपनी Instagram for TV ऐप को लॉन्च करती है, इसे Apple TV, Fire TV या Google TV डिवाइसेज पर डाउनलोड किया जा सकेगा। यूजर को अपने मौजूदा इंस्टाग्राम अकाउंट से वहां साइन-इन करना होगा। कंपनी का कहना है कि मोबाइल ऐप में भी टीवी का अनुभव लेने का ऑप्शन उपलब्ध करवाया जाएगा। यह मोबाइल ऐप में Settings में मौजूद होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  2. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  3. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  5. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  6. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  7. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  8. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  9. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.