Mclaren Artura दमदार हाइब्रिड कार भारत में लॉन्च, 330 किमी की टॉप स्पीड और शानदार फीचर्स

Mclaren Artura कार 330 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मई 2023 12:03 IST
ख़ास बातें
  • Mclaren Artura में 2993cc का ट्विन टर्बोचार्ज्ड V6 पेट्रोल इंजन मिलता है।
  • Mclaren Artura कार 330 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है।
  • Mclaren Artura सिर्फ 3 सेकेंड्स में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है।

Mclaren Artura सिर्फ 3 सेकेंड्स में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ती है।

Photo Credit: Gadgets 360

ब्रिटिश लग्जरी हाई परफॉर्मेंस सुपर कार निर्माता कंपनी Mclaren ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई हाइब्रिड सुपरकार Mclaren Artura लॉन्च कर दी है। स्पोर्ट्स लुक और दमदार इंजन के साथ यह कार सिर्फ 3 सेकेंड्स में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। यहां हम आपको Mclaren Artura के इंजन और पावर के साथ फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Mclaren Artura की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Mclaren Artura की एक्स शोरूम कीमत 5.1 करोड़ रुपये है। Artura की बाजार में टक्कर Ferrari 296 GTB और Maserati MC20 से होती है। 


Mclaren Artura का इंजन और पावर


इंजन और पावर की बात की जाए तो Mclaren Artura में 2,993cc का ट्विन टर्बोचार्ज्ड V6 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि बीस्पोक 8 स्पीड ट्रांसमिशन और लिथियम आयन बैटरी पैक से लैस है। यह इंजन 671 बीएचपी की पावर और 720 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। टॉप स्पीड की बात करें तो यह कार 330 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। यह कार सिर्फ 3 सेकेंड्स में 0 से 100 किमी और 8.3 सेकेंड्स में 0 से 200 किमी की स्पीड पकड़ सकती है।

Artura में 4 ड्राइविंग मोड दिए गए हैं जो कि ड्राइविंग की सभी जरूरतों को पूरा करते हैं। यह कार ई-मोड, कंफर्ट, स्पोर्ट और ट्रैक से लैस है। ई-मोड में साइलेंट स्टार्ट-अप, जीरो एमिशन और फुल इलेक्ट्रिक ड्राइविंग मिलती है। कंफर्ट मोड में वी6 पेट्रोल इंजन ई-मोटर के साथ काम करता है। इस कार में फुल प्लग इन हाइब्रिड (PHEV) क्षमता दी गई है और यह सिर्फ 2.5 घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। ईवी मोड में यह कार 130 किमी की टॉप स्पीड के साथ 31 किमी की रेंज प्रदान करती है।
Advertisement

Artura मैकलेरन की अब तक की सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट कार है। इस कार में एडवांस ड्राइवर एसिस्टेंस सिस्टम और स्मार्टफोन मिररिंग के साथ ऑल न्यू इंटीरियर दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि कंपनी कार के साथ 5 साल की वारंटी, बैटरी के साथ 6 साल की वारंटी और बॉडी परफोर्शन कॉरिशन (जंग लगने से) के लिए 10 साल की वारंटी प्रदान करती है। इसके साथ 3 साल का सर्विस प्लान आता है। Mclaren की यह पहली कार है जो कि ऑल न्यू कार्बन फाइबर मैकलेरन लाइटवेट आर्किटेक्चर (MCLA) पर तैयार की गई है, जिसके चलते इसका वजन 1,498 किलो है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.