अब बोलकर होटल, ट्रेन, फ्लाइट बुक कराओ! MakeMyTrip ने पेश किया नया GenAI टूल

MakeMyTrip की तरफ से कहा गया है कि ये AI असिस्टेंट फ्लाइट, होटल, ट्रेन, वीजा, फॉरेक्स और लोकल ट्रांसपोर्ट जैसी सर्विसेज में यूजर को शुरुआत से लेकर एंड तक गाइड करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अगस्त 2025 16:19 IST
ख़ास बातें
  • MakeMyTrip ने लॉन्च किया हिंदी-इंग्लिश वाला AI असिस्टेंट
  • Myra को मिला AI टच, ट्रिप प्लानिंग अब वॉइस और चैट दोनों से मुमकिन
  • MakeMyTrip के नए फीचर का रोलआउट हुआ शुरू

MakeMyTrip का AI टूल टेक्स्ट और वॉइस इंटरफेस दोनों पर काम करता है

Photo Credit: MakeMyTrip

MakeMyTrip ने अपनी ऑनलाइन ट्रैवल सर्विस को एक नया AI टच देते हुए आज एक AI-बेस्ड मल्टीलिंगुअल ट्रिप प्लानिंग असिस्टेंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि ये नया असिस्टेंट यूजर्स को सिर्फ ट्रिप सजेशन ही नहीं देगा, बल्कि बुकिंग प्रोसेस को पूरी तरह कन्वर्सेशनल बना देगा, वो भी हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में। इस सिस्टम को Myra के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है और इसका बेस GenAI (Generative AI) मॉडल है। कंपनी ने इसे भारत में ट्रैवेलर्स के ट्रेंड्स को देखते हुए पूरी तरह लोकलाइज्ड बनाया है।

MakeMyTrip की तरफ से कहा गया है कि ये AI असिस्टेंट फ्लाइट, होटल, ट्रेन, वीजा, फॉरेक्स और लोकल ट्रांसपोर्ट जैसी सर्विसेज में यूजर को शुरुआत से लेकर एंड तक गाइड करेगा। ये टेक्स्ट और वॉइस इंटरफेस दोनों पर काम करता है और यूजर सवाल करे तो उससे बातचीत करते हुए जवाब और बुकिंग सजेशन दे सकता है। कंपनी का यह नया असिस्टेंट मोबाइल ऐप और वेबसाइट दोनों पर धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है।

MakeMyTrip का कहना है कि इस नए अपडेट का मकसद यूजर एक्सपीरियंस को और ज्यादा नेचुरल और इंटेलिजेंट बनाना है, खासकर उन लोगों के लिए जो ट्रैवेल प्लानिंग के दौरान रूट, होटल या फेयर कंपैरिजन जैसे सवालों के लिए किसी गाइड की तरह बातचीत करना पसंद करते हैं। इसके जरिए अब बिना मैन्युअल सर्चिंग के भी यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से बुकिंग करवा सकते हैं।

अबने प्रेस स्टेटमेंट में कंपनी ने कहा है, "यूजर्स हिंदी या अंग्रेजी में ट्रैवल से संबंधित जटिल और खुले प्रश्न पूछ सकते हैं, जैसे 'अगस्त में मैं अपने बच्चों के साथ आरामदायक छुट्टियां बिताने कहां जा सकता हूं? या 'मुझे उदयपुर में 3500 के बजट में 3-स्टार होटल चाहिए।' या 'मैं मदुरै, रामेश्वरम, कोवलम, कोडईकनाल होते हुए दक्षिण भारत जाना चाहता हूं। क्या आप सबसे अच्छा रास्ता बता सकते हैं?"

MakeMyTrip ने क्या नया लॉन्च किया है?

कंपनी ने एक नया AI-बेस्ड ट्रिप प्लानिंग असिस्टेंट लॉन्च किया है, जो हिंदी और इंग्लिश दोनों में काम करता है।

Advertisement

क्या ये असिस्टेंट सिर्फ सजेशन देता है या बुकिंग भी करता है?

ये ट्रिप सजेशन के साथ-साथ यूजर की जगह बुकिंग भी कर सकता है, वो भी टेक्स्ट और वॉइस दोनों इंटरफेस के जरिए।

इस असिस्टेंट का नाम क्या है?

इसे Myra कहा गया है, जो पहले से मौजूद सिस्टम का अपग्रेडेड वर्जन है।

कौन-कौन सी सर्विसेज में हेल्प करेगा?

फ्लाइट, होटल, ट्रेन, फॉरेक्स, वीज़ा और लोकल ट्रांसपोर्ट जैसी कैटेगरी में मदद करेगा।

Advertisement

क्या ये सिर्फ इंग्लिश में है?

नहीं, ये हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं को सपोर्ट करता है, और आने वाले समय में और भाषाएं जुड़ सकती हैं।

कहां उपलब्ध है ये असिस्टेंट?

ये फीचर फिलहाल MakeMyTrip की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है।

क्या इसमें वॉइस कमांड भी काम करता है?

हां, आप इस असिस्टेंट से बोलकर भी ट्रैवेल रिलेटेड सवाल पूछ सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.